Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > धर्म

Mahakal Ujjain Spiritual Energy

श्री महाकालेश्वर: उज्जैन का महाकाल मंदिर जहाँ काल स्वयं थमता है और साधक अपने भीतर के अकाल को पहचानता है

उज्जैन के महाकाल मंदिर को केवल आस्था नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। श्रद्धा और साधना के माध्यम से यहां साधक के जीवन में गहरा परिवर्तन संभव बताया जाता है।


श्री महाकालेश्वर उज्जैन का महाकाल मंदिर जहाँ काल स्वयं थमता है और साधक अपने भीतर के अकाल को पहचानता है

 "उज्जैन के महाकाल की ऊर्जा इतनी प्रखर है, कि जो साधक श्रद्धा से उस प्रवाह में समर्पित हो जाए, उसका भाग्य नहीं, पूरा जीवन दिशा बदल देता है! क्योंकि जहाँ काल स्वयं निवास करता है, वहाँ परिवर्तन केवल इच्छा नहीं, नियति बन जाता है!” 

कहा जाता है कि उज्जैन केवल एक नगर नही, बल्कि एक चेतन स्पंदन है, जहाँ स्वयं काल स्थिर होकर महाकाल बन जाता है! जब भी मै वहाँ गया हूँ, और प्रार्थना में अपने भीतर के शोर को मौन किया है, तो लगा-जैसे शिव ने मुझमें प्रवेश कर लिया हो, और “मैं” नाम की जो इकाई थी, वह धीरे-धीरे विलीन हो रही हो! ये अनुभव बाहरी नहीं था, ये अंतर्मन की आकाशगंगा में घटित हुआ एक विस्फोट था!-प्रार्थना कोई विनती नही रही, वो एक ऊर्जा-परिवर्तन की प्रक्रिया बन गई, जहाँ चाहतें गल गई और साक्षीभाव प्रकट हुआ!

महाकाल की ऊर्जा तुम्हें कुछ देती नही, वो पहले तुम्हे रिक्त करती है ताकि नया कुछ ठहर सके और ये रिक्तता ही वो द्वार है जहाँ अहंकार का विलय और आत्मा का उदय होता है-तभी समझ आता है कि शिव केवल पूजनीय नही, अनुभवनीय है, वे बाहर नही, भीतर के केंद्र में निवास करते है, जहाँ न समय है, न दिशा केवल अस्तित्व का मौन नृत्य है! महाकाल की वो भूमि जहाँ काल स्वयं थमता है, वहीं साधक अपने भीतर के अकाल को पहचानता है और तब जीवन बदलता नही, जीवन का अर्थ ही बदल जाता है!

जय-जय श्रीमहाकाल 🙏

लेखक - सतीश शर्मा

Related to this topic: