ज्योतिष के अनुसार 4 राशियों के लिए चांदी पहनना अशुभ माना जाता है। जानिए किन राशियों को चांदी से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।
ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा से जुड़ी धातु माना जाता है। यह मन, भावनाओं और शांति का प्रतीक है। आमतौर पर इसे शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। साथ ही इसको धारण करने से सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं। लेकिन कुछ राशियों के लिए चांदी पहनना उल्टा असर भी डाल सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बिना कुंडली का सही आकलन किए चांदी धारण करने से जीवन में अस्थिरता और बाधाएं आ सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वो चार राशियां जिनमें चांदी धारण करने के नुकसान हैं।
इन 4 राशियों के लिए चांदी मानी गई अशुभ
मेष राशि
मेष अग्नि तत्व की राशि है, जबकि चांदी जल तत्व के ग्रह चंद्रमा से जुड़ी होती है। इस कारण दोनों के बीच असंतुलन बन सकता है।
मेष राशि के लोगों को चांदी पहनने से मानसिक बेचैनी, करियर में बाधाएं और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है, जो ऊर्जा और तेज का प्रतीक है। चांदी की शीतलता इस ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है।
इससे आत्मविश्वास में कमी, मान-सम्मान में गिरावट और वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि
धनु भी अग्नि तत्व की राशि है, इसलिए चांदी इसके स्वभाव के विपरीत मानी जाती है।
ज्योतिष के अनुसार, चांदी पहनने से इस राशि के लोगों का भाग्य प्रभावित हो सकता है और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि को चंद्रमा की नीच राशि माना जाता है। ऐसे में चंद्रमा से जुड़ी धातु चांदी इनके लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
चांदी पहनने से मानसिक भ्रम, आर्थिक नुकसान और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है।
विशेषज्ञों की सलाह
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि किसी भी धातु को धारण करने से पहले व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण जरूरी है। हर व्यक्ति की ग्रह स्थिति अलग होती है, इसलिए एक ही उपाय सभी पर समान प्रभाव नहीं डालता। चांदी पहनने से पहले योग्य ज्योतिष से सलाह लेना बेहतर माना जाता है, ताकि संभावित नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके।