Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > धर्म

शुभ ग्रह संयोग 2026

18 मार्च से बनेगा शुक्र-गुरु का खास योग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव

मार्च में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है, क्योंकि 18 मार्च को एक खास योग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।


18 मार्च से बनेगा शुक्र-गुरु का खास योग इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव

18 मार्च को एक बेहद शुभ योग बनने जा रहा है, क्योंकि इस दिन शुक्र और गुरु ग्रह के बीच केंद्र दृष्टि का योग बनेगा। ज्योतिषियों के अनुसार जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे पर केंद्र से दृष्टि डालते हैं, तो इसका असर जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक रूप में देखने को मिलता है।

गुरु को ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है, जबकि शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह कहा जाता है। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, इन दोनों ग्रहों का यह विशेष संयोग कुछ राशियों के लिए अवसर और प्रगति के संकेत दे सकता है। माना जा रहा है कि इस योग का असर खासतौर पर चार राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है। परिवार के साथ चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में भी समझ और सहयोग बढ़ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि
तुला राशि पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण यह योग इनके लिए लाभकारी माना जा रहा है। वैवाहिक जीवन में संतुलन और आपसी समझ बढ़ने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है। नौकरी या व्यापार में की गई मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। साथ ही पुराने प्रयासों से धन लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग नई योजनाओं और उत्साह का संकेत दे सकता है। परिवार और मित्रों के साथ संबंधों में पहले से अधिक मधुरता देखने को मिल सकती है। करियर से जुड़े मामलों में आपको सही दिशा या उपयोगी सलाह मिल सकती है। अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो उसके पूरे होने की संभावना भी बन सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं और रिश्तों में अपनापन बढ़ सकता है। करियर में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। जो लोग किसी नए काम या बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता आने की संभावना है।

Related to this topic: