Breaking News
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकीः सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद
  • उत्तर प्रदेश में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार
  • एमपी में सिर्फ 15% LPG: भोपाल-इंदौर मेट्रो को भी नहीं मिलेगी गैस
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: एक भारतीय की मौत

होम > धर्म

13 मार्च से शनि होंगे अस्त

13 मार्च से शनि होंगे अस्त, इन तीन राशियों को 35 दिनों तक बरतनी होगी खास सावधानी

13 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में अस्त होने की वजह से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए जान लीजिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय..


13 मार्च से शनि होंगे अस्त इन तीन राशियों को 35 दिनों तक बरतनी होगी खास सावधानी

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्मफल देने वाला ग्रह माना जाता है। जब भी शनि की स्थिति में बदलाव आता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। 13 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में अस्त हो जाएंगे और करीब 17 अप्रैल यानी 35 दिन तक इस स्थिति में रहेंगे। इस विशेष रूप से 3 राशियों पर असर पड़ेगा। इसलिए इन राशियों को जीवन में सावधानी बरतनी होगी।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार विशेष रूप से तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर इस दौरान शनि का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। इसलिए इन राशियों के जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि में शनि को उच्च का ग्रह माना जाता है, इसलिए इस राशि के लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव अक्सर स्पष्ट दिखाई देता है। शनि के अस्त होने के दौरान खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। इस समय पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। साथ ही किसी से बातचीत करते समय संयम बनाए रखना भी बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनिवार को सरसों के तेल का दान करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए शनि के अस्त होने का असर इस राशि पर अपेक्षाकृत ज्यादा पड़ सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है और आत्मविश्वास भी थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। यदि कोई कानूनी या सरकारी मामला चल रहा है तो उसमें देरी होने की संभावना बन सकती है। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा और फिलहाल उधार लेने या देने से बचना ठीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मानसिक मजबूती मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि ही हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है। इस दौरान करियर या व्यापार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। कभी-कभी स्वभाव में कठोरता आने की वजह से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में भी थोड़ी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। वहीं प्रेम और दांपत्य जीवन में भी हल्की परेशानियां सामने आ सकती हैं। मान्यता है कि काले कुत्ते को रोटी खिलाना इस समय शुभ फल दे सकता है।

Related to this topic: