Remo, Ankita and Vicky Visit Mahakal

रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहुंचे महाकाल दरबार, शयन आरती में हुए शामिल

रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने उज्जैन महाकाल मंदिर में शयन आरती में हिस्सा लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

By : स्वदेश डेस्क
रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहुंचे महाकाल दरबार, शयन आरती में हुए शामिल

उज्जैन। Remo D'Souza, Ankita Lokhande और Vicky Jain शुक्रवार रात उज्जैन स्थित Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तीनों कलाकार भगवान महाकाल की शयन आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में बैठकर आरती का दर्शन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

रात 10 बजे पहुंचे मंदिर

जानकारी के अनुसार रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ रात करीब 10 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी मौजूद रहे। सभी ने मंदिर की परंपरा के अनुसार पहले नंदी हॉल में बैठकर शयन आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

आरती और दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत और सत्कार भी किया गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी तीनों कलाकारों का अभिवादन किया।

पहले भी महाकाल के दर्शन कर चुके हैं सितारे

यह पहला मौका नहीं है जब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन महाकाल मंदिर पहुंचे हों। अंकिता इससे पहले भी अपने पति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुकी हैं। वहीं रेमो डिसूजा भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार समय-समय पर उज्जैन आकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026