Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Rahu Ketu Gochar benefits to zodiac Signs

ये 5 राशि वाले हो जाएं तैयार! राहु-केतु के गोचर से चमकेगी किस्मत, जानें कौन सी हैं राशियां

राहु केतु गोचर साल 2026 के अंत में परिवर्तन होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। लेकिन पांच राशियों के लिए विशेष लाभ मिलने वाला है।


ये 5 राशि वाले हो जाएं तैयार राहु-केतु के गोचर से चमकेगी किस्मत जानें कौन सी हैं राशियां

Horoscope and Zodiac Signs Benefit |

वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है।  ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रेवश करेंगे। वहीं केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे। इस बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।  हालांकि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन 12 राशियों में से 5 राशियां ऐसी है जिनके लिए यह समय और अधिक अनुकूल रहने वाला है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान करियर लाभ, कारोबार, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। वहीं, बाकी राशियों के लोगों को कुछ मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन 5 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा गोचर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को  नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग भी बताए जा रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

कारोबार और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत लाभदायक माना जा रहा है। इन राशि में किसी जातक का पैसा  लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है। इसे उनके आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संकेत माने जा रहे हैं। निवेश और कारोबार से जुड़े फैसलों में भी अनुकूल परिस्थितियां बनने की बात कही गई है।

विदेश और पारिवारिक जीवन के सकारात्मक संकेत

इसके साथ ही जो लोग विदेश में नौकरी, पढ़ाई या कारोबार की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए भी यह गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना गया है। साथ ही ज्योतिष गणनाओं में पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलने और घर का माहौल बेहतर रहने के संकेत मिल रहे हैं।

बची राशियां इन बातों का रखें ध्यान

पांच राशियों के अलावा मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन  राशि के जातकों के लिए यह  अवधि मिला जुला या कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण मानी गई है। ज्योतिषचार्यों की सलाह  है कि इस दौरान बड़े आर्थिक लेन देन या इनवेस्टमेंट में जल्दबाजी ना करें। साथ ही कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचें। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी लापरवाही बिल्कुल न बरतें। डेली रूटीन और सोच-समझकर लिए गए फैसले इस दौरान अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Related to this topic: