Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > धर्म

Neem Karoli Baba Ashes to be Kept in Bhopal Ashram

भोपाल में बनेगा बाबा नीब करौरी महाराज का भव्य आश्रम, यहां रखी जाएंगी अस्थियां

भोपाल में बाबा नीब करौरी महाराज का भव्य आश्रम बनने जा रहा है, जहां उनकी अस्थियां स्थापित की जाएंगी। भक्त दशकों से अस्थियों को संभालकर रखे हुए थे।बाबा की बायोपिक 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी।


भोपाल में बनेगा बाबा नीब करौरी महाराज का भव्य आश्रम यहां रखी जाएंगी अस्थियां

आध्यात्मिक संत Neem Karoli Baba से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में उनका भव्य आश्रम बनाने की तैयारी चल रही है, जहां उनकी अस्थियों को स्थापित किया जाएगा। इसी बीच बाबा की जिंदगी पर आधारित बायोपिक भी जल्द रिलीज़ होने जा रही है।

दशकों से सुरक्षित रखी गई थीं अस्थियां

  बाबा का परिवार उनकी अस्थियों को पिछले कई दशकों से संभालकर रखे हुए थे। बाबा ने 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में अनंत चतुर्दशी के दिन देह त्याग किया था उनकी अस्थियों को देश की 11 पवित्र नदियों में विसर्जित किया गया, लेकिन एक भाग उनके बड़े बेटे अपने साथ भोपाल ले आए थे, अब इन्हें विधिवत तरीके से भोपाल में बनने वाले आश्रम में स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। 

भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी

भोपाल में प्रस्तावित इस आश्रम को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। यह स्थान न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि बाबा की शिक्षाओं और विचारों को भी आगे बढ़ाने का माध्यम होगा। बाबा के भक्त डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि यह निर्णय लंबे समय से विचाराधीन था। उन्होंने कहा कि आश्रम निर्माण के साथ ही बाबा की अस्थियों को उचित स्थान देने का उद्देश्य पूरा होगा।

डॉ धनंजय शर्मा

24 अप्रैल को रिलीज़ होगी बायोपिक

बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित बायोपिक 24 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रबाष सिंह ठाकुर ने किया है। फिल्म में बाबा के जीवन के दो पहलुओं को दिखाया जाएगा एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में उनकी पहचान और एक सामान्य जीवन जीने वाले व्यक्ति के रूप में उनकी झलक। बताया जा रहा है कि यह बायोपिक उनके जीवन, चमत्कारों और शिक्षाओं को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करेगी, जिससे नई पीढ़ी भी उनके विचारों से जुड़ सके।

श्रद्धालुओं में उत्साह

इस खबर के सामने आने के बाद बाबा के अनुयायियों में उत्साह देखा जा रहा है। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालु इस आश्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे एक बड़ी आध्यात्मिक पहल के रूप में देख रहे हैं।

Related to this topic: