Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > धर्म

मेष, कर्क, धनु पर बुध वक्री का प्रभाव

कुंभ में वक्री बुध देंगे शुभ संकेत, इन तीन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

26 फरवरी से 20 मार्च तक बुध ग्रह की वक्री चाल के कारण मेष, कर्क, और धनु राशि वालों को व्यापार और पारिवारिक जीवन में लाभ की संभावना है।


कुंभ में वक्री बुध देंगे शुभ संकेत इन तीन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह उल्टी दिशा में चलता हुआ दिखाई देता है। इसे ग्रह की “उल्टी चाल” भी कहा जाता है और 26 फरवरी से बुध ग्रह वक्री हो रहे हैं और यह स्थिति 20 मार्च तक बनी रहेगी। यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। खासकर करियर, व्यापार और पैसों के मामले में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती हैै, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। व्यापार में अचानक लाभ होने की संभावना है और यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है। नौकरी में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। इस दौरान दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। आप अपनी आने वाली योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे और सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और किस्मत का साथ मिलेगा। साझेदारी में किया गया काम लाभदायक साबित हो सकता है और बंद पड़ा व्यापार दोबारा गति पकड़ सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। साथ ही, किसी शादी या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल शुभ संकेत दे रही है। कर्ज कम होने के योग हैं और बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना भी बन सकती है। परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा, सेहत में सुधार होगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है।

Related to this topic: