Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > धर्म

मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश

कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश से बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है

मंगल ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से बनेगा पंचग्रही योग। इसका मानव जीवन, करियर, व्यापार पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।


कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश से बन रहा है  दुर्लभ संयोग जानिए किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है

कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है, क्योंकि 23 फरवरी को मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल को शौर्य और साहस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

पंचग्रही योग से बदलेगी किस्मत

कुंभ राशि में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं, जिससे मंगल ग्रह के प्रवेश के साथ पंचग्रही योग का निर्माण होगा। हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, मंगल ग्रह का गोचर बेहद खास माना जाता है। इसका सीधा असर जीवन में करियर, बिजनेस और निर्णय क्षमता पर पड़ता है। 23 फरवरी से मंगल मकर से निकलकर कुंभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे।

आइए जानते हैं कि इसका असर सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा:

मेष
मेष राशि वालों के लिए यह योग बेहद लाभकारी माना जा रहा है। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है।

वृषभ
वृषभ राशि वालों को प्रोफेशनल ग्रोथ मिलेगी। नौकरी में नए अवसर खुल सकते हैं और टारगेट पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ मिलने की संभावना है। इस समय जितना हो सके, गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी जल्द सफलता मिल सकती है। नकारात्मक भावों से दूर रहें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

कर्क
कर्क राशि वालों को सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें और सीनियर्स के साथ तालमेल बनाए रखें। बिजनेस में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक संबंधों पर भी ध्यान दें।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए यह समय गोल्डन चांस साबित हो सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और बिजनेस में लाभ होगा। हालांकि, दांपत्य जीवन में कुछ कठनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
कन्या राशि वालों के जीवन में बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। सोच-समझकर कदम उठाएं, नौकरी में विवाद से बचें, फिलहाल बड़े निवेश टालें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला
तुला राशि वालों के करियर में तरक्की और प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को धैर्य रखना होगा। सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। सही निर्णय लाभ देंगे, लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।

धनु
धनु राशि वालों के लिए यह समय पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में मजबूती आएगी और बिजनेस में लाभ होगा। गलत संगति से दूर रहें।

मकर
मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी और करियर में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

कुंभ
कुंभ राशि में ही पंचग्रही योग बन रहा है, इसलिए यह समय बेहद फलदायी रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे और योजनाएं सफल होंगी। जोखिम भरे फैसलों से बचें।

मीन
मीन राशि वालों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा। करियर में अधिक प्रयास की जरूरत होगी और बड़े निवेश से बचना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मंगल का यह गोचर ऊर्जा, साहस और बदलाव का संकेत दे रहा है। जहां कई राशियों के लिए यह उन्नति और सफलता का समय साबित हो सकता है, वहीं कुछ को संयम और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। समझदारी, धैर्य और संतुलित निर्णय इस अवधि में सफलता की कुंजी होंगे।

Related to this topic: