Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > धर्म

Mahakal Temple Online Donation Facility

महाकाल मंदिर में नई सुविधा, अब घर बैठे करें ऑनलाइन दान; भक्त अपने हाथों से चढ़ा सकेंगे भोग

उज्जैन महाकाल मंदिर में अन्न क्षेत्र दान अब ऑनलाइन होगा। श्रद्धालु घर बैठे तारीख चुनकर भोग आरती और प्रसाद सेवा के लिए बुकिंग कर सकेंगे।


महाकाल मंदिर में नई सुविधा अब घर बैठे करें ऑनलाइन दान भक्त अपने हाथों से चढ़ा सकेंगे भोग

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है, अब मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। खास बात यह है कि दान देने वाले भक्तों को भगवान महाकाल की भोग आरती में शामिल होकर अपने हाथों से भोग अर्पित करने का अवसर भी मिलेगा।

मंदिर समिति के अनुसार यह नई व्यवस्था अगले सोमवार से शुरू हो सकती है श्रद्धालु अब घर बैठे अपनी पसंद की तारीख चुनकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य खास अवसरों पर भी भोजन प्रसादी का आयोजन कराया जा सकेगा।

महाकाल मंदिर की वेबसाइट से होगी ऑनलाइन बुकिंग

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि अन्न क्षेत्र पूरी तरह श्रद्धालुओं के दान से संचालित होता है। यहां रोजाना करीब 9 हजार श्रद्धालु दो शिफ्ट में भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं नई व्यवस्था के तहत भक्त मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान कर सकेंगे। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

दान के लिए तय की गई राशि

मंदिर समिति ने भोजन प्रसादी और भोग सेवा के लिए अलग-अलग दान राशि निर्धारित की है।

  • दोनों समय की भोजन प्रसादी के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए
  • एक समय की भोजन प्रसादी के लिए 51 हजार रुपए
  • मीठे प्रसाद के लिए 21 हजार रुपए

दान करने वाले श्रद्धालुओं को भोग आरती में शामिल होने का विशेष अवसर भी दिया जाएगा।

भोग आरती में भक्त अपने हाथों से लगाएंगे भोग

भगवान महाकालेश्वर को रोजाना सुबह 10 बजे भोग अर्पित किया जाता है। इसी दौरान भोग आरती भी होती है। नई सुविधा के तहत दानदाता श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर ले जाकर उनके हाथों से भगवान को भोग अर्पित कराया जाएगा मंदिर समिति का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। साथ ही ज्यादा लोग अन्न क्षेत्र सेवा से जुड़ सकेंगे।

365 दिन पहले तक कर सकेंगे बुकिंग

अब तक अन्न क्षेत्र में दान के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचकर ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। लेकिन ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद साल के किसी भी दिन के लिए पहले से बुकिंग कराई जा सकेगी. इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और धार्मिक आयोजनों की योजना बनाना आसान होगा।

भोग थाली में क्या रहता है?

भगवान महाकाल को अर्पित की जाने वाली भोग थाली में गेहूं की रोटी, दाल-चावल और दो प्रकार की सब्जियां शामिल रहती हैं। कई बार श्रद्धालु अपनी ओर से मिठाई भी अर्पित करते हैं, जिसे भोग थाली में शामिल किया जाता है,भगवान को भोग लगाने और आरती के बाद यही प्रसाद अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाता है।

Related to this topic: