Breaking News
  • बागेश्वर धाम में तीरंदाजी, तलवार-भाला चलाना सिखाएंगे: गुरुकुलम में शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा
  • सिंगापुर: CM योगी ने टेमासेक के चेयरमैन से की मुलाकात, यूपी में बड़े निवेश पर की चर्चा
  • झारखंड निकाय चुनावः 48 शहरों में मतदान शुरू, रांची में मतदाताओं की लंबी कतार
  • पटना: फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया
  • पश्चिम बंगाल की जनता के लिए पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी: CAA का जिक्र, घुसपैठ पर लगाम की बात

होम > धर्म

होली के वास्तु टिप्स

होली की सफाई में ये न करें नज़रअंदाज, वरना घर में खुशहाली होगी दूर!

होली 2026 से पहले घर की सफाई और वास्तु उपाय अपनाकर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने के टिप्स जानें..


होली की सफाई में ये न करें नज़रअंदाज वरना घर में खुशहाली होगी दूर

होली का त्योहार केवल रंगों और खुशियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अपने घर और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी समय है। अगर आप चाहते हैं कि इस होली आपके घर में लक्ष्मी का वास हो और खुशहाली बनी रहे, तो होली से पहले साफ-सफाई में इन चीजों को घर से बाहर जरूर निकल दें।   

1. पुराने कबाड़ और बेकार सामान हटाएँ

घर के कोनों या सीढ़ियों के नीचे जमा पुराने अखबार, टूटी हुई चीज़ें या लोहे के सामान वास्तु दोष का कारण माने जाते हैं। ये न केवल घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के मन में उलझन डालते है और काम में बाधाएं उत्पन्न करते हैं। इसलिए होली की साफ-सफाई में इनको घर से बाहर जरूर निकल दें या फिर बेच दें। 

2. बंद घड़ी हटाएँ

घर में अगर खराब घड़ी रखी हो तो उसे साफ-सफाई में जरूर बाहर जरूर निकल देें। क्योंकि घर में रखी बंद घ़डी 'ठहरे हुए समय' का प्रतीक मानी जाती है। यह घर में आलस्य और अवसरों की कमी ला सकती है। अगर घड़ी ठीक हो सकती है तो उसे बदलवाएँ, अन्यथा घर से हटा दें। ध्यान रखें कि घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व की दिशा में ही लगे।

3. छत और बालकनी की सफाई

अक्सर लोग घर के अंदर सफाई कर लेते हैं, लेकिन छत और बालकनी में फालतू सामान छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार गंदी छत घर के मुखिया के करियर और मान-सम्मान पर बुरा असर डालती है। टूटे गमले, पुरानी लकड़ियाँ और कचरा साफ करें।

4. टपकते नलों की मरम्मत करें

किचन या बाथरूम में टपकता नल केवल पानी की बर्बादी नहीं है, बल्कि धन की भी हानि का संकेत देता है। वास्तु के अनुसार पानी का बहना पैसों के बहने के समान माना जाता है। होली से पहले सभी लीकेज ठीक करवा लें।

5. पुराने और फटे कपड़े दान करें

घर की अलमारी में लंबे समय से न पहने गए या फटे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माने जाते हैं। ये पुराने यादों को बनाए रखते है और जीवन की नई शुरुआत में बाधा उत्पन्न करते हैं। इसलिए होली पर ऐसे कपड़ों को साफ करके जरूरतमंदों को दान करें। इससे घर में जगह बनती है और दुआएँ भी मिलती हैं।

होली 2026 (4 मार्च) से पहले इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। 

 

Related to this topic: