Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > धर्म

Gajkesari Rajyog 2026 Lucky Zodiac Signs

Gajkesari Rajyog 2026: 17 जून से चमकेगा भाग्य! कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े अवसर

17 जून 2026 को कर्क राशि में बनने वाले गजकेसरी राजयोग से कन्या, तुला और धनु राशि वालों को धन लाभ, करियर में सफलता और नई उपलब्धियां मिलने के संकेत।


gajkesari rajyog 2026 17 जून से चमकेगा भाग्य कन्या तुला और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े अवसर

ज्योतिष डेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 17 जून 2026 को एक विशेष ग्रह योग बनने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु और शुक्र विराजमान हैं। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जबकि तीन ग्रहों की उपस्थिति से त्रिग्रही योग भी बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

कन्या राशि: रुके हुए काम पूरे होने के संकेत

गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ भाव में बन रहा है। ऐसे में लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं। निवेश, भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

तुला राशि: करियर और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग

तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं वेतन वृद्धि, प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। निवेश से जुड़े निर्णय भी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

धनु राशि: अचानक धन लाभ के बन रहे संकेत

धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ माना जा रहा है। अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की संभावना है नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार विस्तार या नए कारोबार की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।

कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?

वैदिक ज्योतिष में जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में युति करते हैं या विशेष केंद्र संबंध बनाते हैं, तब गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। इसे बुद्धि, सम्मान, समृद्धि और सफलता प्रदान करने वाला शुभ योग माना जाता है।

अस्वीकरण: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक विश्वासों पर आधारित है। स्वदेश न्यूज़ इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता।

Related to this topic: