Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > धर्म

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त, ग्रहण के बाद करें ये 3 जरूरी काम

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त, ग्रहण के बाद करें ये 3 जरूरी काम

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को घटित हुआ। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में पड़ा।

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण समाप्त ग्रहण के बाद करें ये 3 जरूरी काम

Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को घटित हुआ। यह ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में पड़ा। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष मान्यता दी जाती है। इस दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ विशेष कार्य करने की सलाह दी जाती है, जिससे इसके अशुभ प्रभाव को कम किया जा सके

यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू हुआ और शाम 6:13 बजे समाप्त हुआ। हालांकि, भारत में यह दृश्य नहीं था, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं माना गया। फिर भी, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ विशेष कार्य करने चाहिए ताकि नकारात्मक प्रभाव दूर हों और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये 3 काम

घर की सफाई और गंगाजल छिड़काव

ग्रहण के बाद पूरे घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। झाड़ू लगाकर घर को शुद्ध करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है।

गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल मिले पानी से स्नान करना चाहिए। साथ ही, भगवान की मूर्तियों पर भी गंगाजल छिड़ककर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

जरूरतमंदों को करें दान

ग्रहण समाप्त होने के बाद चना, गेहूं, गुड़ और दाल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। यह न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव भी कम होते हैं।