Breaking News
  • ईरान संघर्ष के बावजूद 17 मार्च को 44 मध्य पूर्व की उड़ानें चलाएगी एयर इंडिया
  • लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस
  • श्रीलंका फ्यूल संकट: श्रीलंका ने दफ्तरों में चार दिन काम का नियम लागू किया
  • 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से 'नंदा देवी' शिप भी भारत लौटा
  • भारत ने काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना

होम > धर्म

चैत्र नवरात्र 2026 की तैयारी

चैत्र नवरात्र से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष और आएगी सुख-समृद्धि

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है, और अगर आप भी मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आज ही घर में ये पांच चीजें ले आएं


चैत्र नवरात्र से पहले घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें दूर होंगे वास्तु दोष और आएगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र बहुत विशेष मानी जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि पूरे विधि-विधान से माता की पूजा करने से विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

height=768

इस साल नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं और 27 मार्च तक रहेंगे। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कुछ खास चीजें लाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन वस्तुओं को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक माहौल बनता है। आइए जानते हैं कि नवरात्र से पहले किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।

height=768

पीतल या तांबे का कलश
नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। इसे देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले पीतल या तांबे का कलश घर में लाना शुभ माना जाता है। पूजा के समय इस कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल स्थापित किया जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

height=768

मोर पंख
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर पंख को सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र से पहले मोर पंख घर में लाकर मंदिर या मुख्य द्वार के पास रखने से घर के वास्तु दोष कम होते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है।

height=768

सोने या चांदी का सिक्का
नवरात्र से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के सामने रखकर पूजा की जाती है और बाद में तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दिया जाता है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

height=768

श्रृंगार की सामग्री
नवरात्र में मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करने की परंपरा है। इसलिए नवरात्र से पहले कुमकुम, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, काजल और चुनरी जैसी श्रृंगार की वस्तुएँ खरीदकर रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों को माता को अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने की मान्यता है।

height=768

कमल का फूल
कमल का फूल देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा दोनों को प्रिय माना जाता है। नवरात्र से पहले या पहले दिन पूजा में कमल का फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है।

height=768

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि इन शुभ वस्तुओं को श्रद्धा और विश्वास के साथ घर में लाया जाए और नवरात्र के दौरान विधि-विधान से पूजा की जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related to this topic: