Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > धर्म

जन्मदिन पंचांग अनुसार मनाएं– शुभ परंपरा

जन्मदिन पंचांग के अनुसार मनाएं या अंग्रेजी तारीख के अनुसार, कौनसा दिन आपके जीवन में लाएगा खुशियां

जन्मदिन अंग्रेज़ी तारीख नहीं, पंचांग अनुसार मनाएं। जानें शुभ उपाय, परंपरा और जन्मदिन पर न करने योग्य काम। मोमबत्ती बुझाने से घट सकती है खुशियाँ


जन्मदिन पंचांग के अनुसार मनाएं या अंग्रेजी तारीख के अनुसार कौनसा दिन आपके जीवन में लाएगा खुशियां

आज के समय में अधिकांश लोग जन्मदिन अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार मनाते हैं। फैंसी कपड़े पहनना,  केक काटना, डीजे पार्टी करना, लॉग ड्राइव और पूरे समय ड्रिंक करके हम अपने सबसे खास दिन को बर्बाद कर देंते हैं। लेकिन हम भारतीय परंपरा में इस दिन को ऐसे बर्बाद करने की बजाए जन्मतिथि के अनुसार बर्थडे मनाते हैं। यह हमारे जीवन के लिए ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि..जन्मदिन सिर्फ़ केक और पार्टी का नाम नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन में संतुलन और सकारात्मक-आध्यात्मिक लाभ पाने का अवसर है। 

परंपरा बनाम आधुनिक बर्थडे

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते  हैं पहले के जमाने में, जन्मदिन केवल शुभ तिथि और समय के अनुसार ही मनाया जाता था। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के दो पक्ष होते हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। शुक्ल पक्ष में चंद्रमा की किरणें घटती हैं और कृष्ण पक्ष में बढ़ती। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जिस तिथि और नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन ग्रहों की स्थिति जन्म के समय जैसी ही होती है। इसलिए उसी दिन जन्मदिन मनाने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। लेकिन आज की नई पीढ़ी जन्मदिन केवल केक काटने और मोमबत्ती बुझाने तक सीमित कर रही है। अक्सर देखा गया है कि अंग्रेज़ी कैलेंडर की तारीख के अनुसार जन्मदिन मनाना आम हो गया है, जबकि वैदिक परंपरा इसे अशुभ मानती है।

जन्मदिन पर क्या करें– शुभ कार्य

हिंदू परंपरा के अनुसार जन्मदिन पर कुछ खास काम करने चाहिए, जैसे 

  • बड़ों का आशीर्वाद लेना
  • पवित्र जल से स्नान करना
  • जन्मतिथि पर दीपक जलाना और आरती करना
  • दान देना और देवपूजन करना

इन कार्यों से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक उन्नति की राहें खुलती हैं।

ये कार्य जन्मदिन पर न करें– अशुभ माने जाते हैं

  • केक पर खुद अपना नाम लिखकर काटना
  • मांसाहारी भोजन, शराब या किसी गलत काम में लिप्त होना
  • बाल और नाखून काटना
  • वाहन चलाना या यात्रा करना
  • लड़ाई-झगड़े में पड़ना

इन कार्यों से जीवन में नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और खुशियों में कमी आ सकती है।

जन्मदिन को खास बनाने के आसान उपाय

जन्मदिन को सार्थक और शुभ बनाने के लिए सरल उपाय अपनाएं

  • पंचांग के अनुसार जन्मदिन मनाएं
  • दीपक जलाएं, मोमबत्ती नहीं बुझाएं
  • बड़ों और माता-पिता से आशीर्वाद लें
  • छोटे टा सही दान और पूजा करें

ये सभी उपाय न केवल शुभ हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का एहसास भी देते हैं। अक्सर हम आधुनिकता के चक्कर में अपनी पारंपरिक खुशियों को भूल जाते हैं।