Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > धर्म

CDS Visits Badrinath Ahead of Char Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा 2026: बद्रीनाथ पहुंचे CDS, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

चारधाम यात्रा से पहले CDS अनिल चौहान ने बद्रीनाथ में तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश, नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील।


चारधाम यात्रा 2026 बद्रीनाथ पहुंचे cds सुरक्षा और व्यवस्थाओं की ग्राउंड रिपोर्ट ली

google

चमोली: चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सेना प्रमुख (CDS) अनिल चौहान ने बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए

निरीक्षण के बाद हुई हाई लेवल बैठक में CDS ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में Indo-Tibetan Border Police, सेना और उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यात्री सुविधाओं पर प्रेजेंटेशन दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

CDS ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी ITBP के पास है, जिसे और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान CDS ने 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले “सूर्य देवभूमि चैलेंज 2026” अल्ट्रा ट्रेल रनिंग इवेंट की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस आयोजन में देशभर के युवा हिस्सा लेंगे।

नीरज चोपड़ा ने युवाओं से की अपील

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट को लेकर युवाओं से भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह 113 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा ट्रेल रनिंग बद्रीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर आयोजित की जाएगी। चारधाम यात्रा शुरू होने में अब केवल कुछ दिन शेष हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में जुटी हैं। इस दौरे को अंतिम तैयारियों की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की बाधा से बचा जा सके।

Related to this topic: