Breaking News
  • MP में ₹100 पार डीजल, पेट्रोल ₹116 से ज्यादा हुआ: भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 114.65 रुपए का मिल रहा
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
  • वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई : अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं
  • यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित: अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट
  • प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा: मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए
  • देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी: MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

होम > धर्म

Mercury Transit May 2026

25 मई से बदला बुध का असर, मेष से कन्या तक इन राशियों को मिलेंगे हैं बड़े मौके?

25 मई 2026 को बुध ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका असर मेष से कन्या राशि तक करियर, धन और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है। जानिए किन राशियों को होगा लाभ।


25 मई से बदला बुध का असर मेष से कन्या तक इन राशियों को मिलेंगे हैं बड़े मौके

Zodiac astrology news |

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। 25 मई 2026 को बुध ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है और इसे खोज, जिज्ञासा और नई संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बुध का यह परिवर्तन करियर, आर्थिक स्थिति और सोचने के तरीके में बदलाव ला सकता है। एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक के मुताबिक मेष से कन्या राशि तक कुछ जातकों को इस गोचर से विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का प्रभाव धन और वाणी से जुड़े मामलों पर रहेगा। व्यापारिक फैसलों में समझदारी बढ़ सकती है और नई आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी विवाद की वजह बन सकती है।
उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए बढ़ेगा आत्मविश्वास

वृषभ राशि के लोगों को करियर और सामाजिक पहचान में लाभ मिल सकता है। नेटवर्किंग और नई मुलाकातें भविष्य में फायदे का कारण बन सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से निर्णय क्षमता भी मजबूत होगी। वहीं, मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भविष्य की योजनाओं पर काम करने का रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों और नए संपर्कों से फायदा मिलने के संकेत हैं।

उपाय:
वृषभ राशि: बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें।
मिथुन राशि: भगवान विष्णु की पूजा करें और ध्यान लगाएं।
कर्क राशि के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं

कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक माना जा रहा है। प्रोफेशनल नेटवर्क और टीमवर्क से लाभ मिलने की संभावना है। नई योजनाओं में सहयोग मिल सकता है और रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। हालांकि संवाद में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय: बातचीत में पारदर्शिता और संयम रखें।

सिंह राशि वालों को करियर में मिल सकती है पहचान

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और नेतृत्व क्षमता को मजबूत कर सकता है। नौकरी और प्रबंधन से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति और फैसलों की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रखना लाभदायक रहेगा।
उपाय: वरिष्ठों का सम्मान करें और धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि के छात्रों और रिसर्च करने वालों को लाभ

कन्या राशि के लिए बुध का यह परिवर्तन काफी शुभ माना जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों और रिसर्च से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। नई चीजें सीखने की क्षमता बढ़ेगी और भाग्य का सहयोग भी मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके शैक्षणिक कार्यों में प्रगति हो सकती है।
उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें और बुध मंत्र का जाप करें।

Related to this topic: