Breaking News
  • PM नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात दी
  • नागपुर में बारूद कंपनी में ब्लास्ट, 17 की मौत 18 लोगों की हालत गंभीर
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत , बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई, पिता की मौत के बाद ऐलान
  • ईरान ने चेतावनी को हकीकत बना दिया: मिसाइल हमलों के बाद मध्य पूर्व में जंग की आहट

होम > धर्म

2026 का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

3 मार्च को बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, धन और करियर में लाभ, जानें चंद्र ग्रहण का सही समय और सूतक काल


साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। खासकर करियर, नौकरी, आर्थिक मामलों और जीवन में नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं।

ग्रहण का समय और सूतक काल

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शुरू होगा और यह शाम 6:46 बजे समाप्त होगा। ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जायेगा, जो सुबह 6:20 बजे से शुरू होगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यह घटना हमेशा पूर्णिमा के दिन होती है।

ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रमा भावनाओं, मानसिक स्थिति और मन की स्थिति को दर्शाता है। वहीं सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। जब सूर्य सिंह राशि में होते हुए चंद्र ग्रहण लगता है, तो यह संकेत देता है कि जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। नई जिम्मेदारियाँ मिलने, मान-सम्मान बढ़ने और करियर में उन्नति के अवसर बन सकते हैं।

किन राशियों को मिलेगा लाभ?

मेष राशि:
मेष राशि के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियाँ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। इस समय मेहनत और ध्यान से काम करने से फायदा होगा।

धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में नए अवसर का संकेत देता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन और मन की शांति भी बेहतर होगी। यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी है।

ज्योतिषियों का कहना है कि यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। इस समय संयम, मेहनत और समझदारी से काम करना बेहद जरूरी है। सही दिशा में किया गया प्रयास लंबे समय तक लाभदायक साबित होगा।

Related to this topic: