Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर सख्त योगी सरकार, हटाए गए दो IAS अधिकारी, तबादला सत्र के दौरान किया था करप्शन

भ्रष्टाचार पर सख्त योगी सरकार, हटाए गए दो IAS अधिकारी, तबादला सत्र के दौरान किया था करप्शन

भ्रष्टाचार पर सख्त योगी सरकार हटाए गए दो ias अधिकारी तबादला सत्र के दौरान किया था करप्शन

उत्तरप्रदेश। तबादला सत्र के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। कुछ विभाग अति की वजह से पकड़े गए। बाकी के भ्रष्टाचार छिप गए। यह मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो दो IAS अधिकारियों पर गाज गिर गई।

तबादला सत्र में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अफसरों को पद से हटा दिया है। आईजी स्टाम्प समीर वर्मा को हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। अब प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को आईजी स्टाम्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन भवानी सिंह खंगारौत को भी सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खंगारौत की भूमिका के चलते तबादला सत्र पूरी तरह शून्य चला गया। अब आर्यका अखौरी को निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का चार्ज दिया गया है।

सरकार बार बार दागी अफसरों की महत्वपूर्ण तैनाती देती है। जब कांड हो जाते हैं तब हटाए जाते हैं और कुछ दिन के बाद फिर से तैनाती पा जाते हैं।

इस बार तबादला सत्र में सीमाएं पार कर दी गई और जमकर भ्रष्टाचार हुआ। मुख्यमंत्री ने स्टांप एवं पंजीयन विभाग के सभी तबादले भी अब निरस्त कर दिए हैं। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के 202 तबादले सीएम योगी के एक आदेश पर शून्य हो गए हैं।