Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

योगी ने डाली न्याय की नई परंपरा

योगी ने डाली न्याय की नई परंपरा

योगी ने डाली न्याय की नई परंपरा

मुख्यमंत्री सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे। सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। यह फ्लैट सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 72 है। इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है। मंगलवार को लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हुई।

आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर माफिया के कब्जे से अवैध भूमि को खाली कराया गया था। इसी क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार के कब्जे से अवैध जमीन को मुक्त कराया गया था। इसके बाद सीएम योगी के निर्देश पर एलडीए की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए।

डालीबाग में 72 फ्लैट बनाए गए

डालीबाग में अवैध कब्जे से खाली कराई गई लगभग 2,322 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की। एलडीए वीसी ने बताया कि योजना में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के 3 ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं। योजना की लोकेशन काफी प्राइम है। यह 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित है।

8,000 लोगों ने किया आवेदन

सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के भवनों के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। पंजीकरण अवधि समाप्त होने तक लगभग 8,000 लोगों ने पंजीकरण कराया।अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गई है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहाँ पर बाह्य विकास कार्य जैसे रोड और पार्क का निर्माण भी किया गया है।

Related to this topic: