Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश

Yamuna Expressway Accident: 6 Dead

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार टक्कर, पति-पत्नी समेत 6 की मौत

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर में 6 की मौत। होली मनाने जा रहे थे पीड़ित, 7 घायल।


उत्तर प्रदेश में  यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार टक्कर पति-पत्नी समेत 6 की मौत

हाथरस। होली की खुशियां मनाने निकले परिवारों के लिए यह सफर आखिरी साबित हुआ। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल का बेटा और तीन साल की बेटी घायल हैं। कुल 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

यह दर्दनाक दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस-वे पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी, जबकि ईको वैन दिल्ली से धौलपुर की ओर बढ़ रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक गूंज गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई।

आगरा और धौलपुर के थे मृतक

हादसे में जान गंवाने वालों में 3 लोग आगरा के और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। सभी होली मनाने अपने घर जा रहे थे। परिवार में छोटे-छोटे बच्चों के घायल होने से गांव में शोक की लहर है। जिन घरों में रंग और गुलाल की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है।

height=734

चीख-पुकार और जाम

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन, इधर-उधर पड़े सामान और  लहूलुहान लोग दृश्य दिल दहला देने वाला था। कुछ देर के लिए लंबा जाम भी लग गया ,सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत खंदौली सीएचसी भेजा गया। वहां से तीन गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। 

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण हुआ। सीसीटीवी फुटेज और बस चालक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। होली के मौके पर जहां लोग अपनों से मिलने की जल्दी में निकलते हैं, वहीं यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है एक्सप्रेस-वे की रफ्तार जरा सी चूक पर जिंदगी छीन लेती है।

Related to this topic: