Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident: 4 Killed as Trailer Hits S

रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को कुचला, 4 की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव

बिलासपुर में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। शादी की सालगिरह से लौट रहे परिवार के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर


रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को कुचला 4 की मौत गैस कटर से निकाले गए शव

खुशी के कुछ पल, और फिर अचानक सब खत्म… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

यादव ढाबा के सामने आमने-सामने टक्कर

यह हादसा ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी–रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराया.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर से भी भिड़ गया और पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई, उसमें सवार लोग गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गए।

गैस कटर से काटनी पड़ी गाड़ी

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. स्कॉर्पियो का हाल ऐसा था कि सामान्य तरीके से दरवाजे तक नहीं खुल पा रहे थे। आखिरकार गैस कटर मंगवाया गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी।

शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे। सभी यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। खुशियों से भरी रात कुछ ही किलोमीटर बाद मातम में बदल गई.हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है, शुरुआती जानकारी में सभी तखतपुर–मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

खुशियां बदलीं चीख-पुकार में

शादी की सालगिरह की खबर जिस घर में मुस्कान लाई थी, वहां अब सन्नाटा है। जैसे ही हादसे की सूचना तखतपुर और मुंगेली पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेलर चालक हिरासत में, जांच जारी

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।