Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सकल हिन्दू समाज की महिलाओं ने CM यादव को सौंपा ज्ञापन, महिला सुरक्षा समिति और पीड़िताओं की सुरक

सकल हिन्दू समाज की महिलाओं ने CM यादव को सौंपा ज्ञापन, महिला सुरक्षा समिति और पीड़िताओं की सुरक्षा की मांग

सकल हिन्दू समाज की महिलाओं ने cm यादव को सौंपा ज्ञापन महिला सुरक्षा समिति और पीड़िताओं की सुरक्षा की मांग

मध्यप्रदेश। लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को रोकने एवं दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सकल हिंदू समाज की महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मांग की है। सकल हिंदू समाज की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व समाज की महिलाओं ने लव जिहाद के विरोध में शुक्रवार को भोपाल नगर में 25 स्थानों पर प्रदर्शन भी किया था।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में सकल हिंदू समाज ने कहा है कि भोपाल के प्राइवेट कॉलेज और अन्य संस्थाओं में श्रृंखलाबद्ध तरीके से हिंदू समाज की छात्राओं एवं युवतियों को फंसा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है 

हाल ही में भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में हुए हुए सुनियोजित लव जिहाद के मामले के मास्टरमाइंड अपराधी सारिक मछली को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। नगर निगम द्वारा सारिक मछली को लीज पर दी गई जमीन पर बने क्लब 90 रेस्टोरेंट एवं फॉर्म को ध्वस्त कराया जाए जहां ले जाकर लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। लव जिहाद के आरोपी फरहान, साहिल, अली खान, अबरार, साद और अन्य सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही सभी पीड़ित बच्चियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। 

महिलाओं ने मांग की है कि प्राइवेट कॉलेज सहित अन्य प्रकरणों की जांच हेतु एसआईटी गठित की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में थाना स्तर पर महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाए।

इसके साथ ही महिलाओं ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति और महिला उत्पीड़न रोकने के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर पर समितियों का गठन किया जाए। इन समितियां के माध्यम से महिला हेल्पलाइन नंबर जारी कर समस्त महिलाओं की सुरक्षा तब तक तत्परता पूर्व के सुनिश्चित कराई जाए। 

प्रतिनिधि मंडल में सेवानिवृत्त महिला आईएएस, समाजसेवी, शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित थीं।

क्या है मामला :

दरअसल बीते दिनों भोपाल में दो सगी बहनों से रेप का मामला सामने आया था। जब इन्वेस्टिगेशन हुई तो इस कांड के पीछे मुस्लिम युवकों के एक गिरोह के होने की बात सामने आई। ये गिरोह लड़कियों से नजदीकियां बढाकर उनका शोषण करते थे और रेप के बाद उनका वीडियो बनाकर उन्हें अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। यह भी सामने आया है कि, लड़कियों को बुर्का पहनने और रोजा रखने के लिए भी मजबूर किया जाता था। इस मामले में पांच पीड़िताएं सामने आई हैं। मुख्य आरोपी फरहान समेत 5 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इनके मोबाईल से कई लड़कियों के वीडियो मिले हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि, लड़कियों के वीडियो डार्क वेब पर बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी पीड़ितों की कॉउंसलिंग कर रही है।  

Related to this topic: