Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

लव जिहाद के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाएं कल 25 स्थानों पर करेंगी प्रदर्शन

लव जिहाद के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाएं कल 25 स्थानों पर करेंगी प्रदर्शन

लव जिहाद के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाएं कल 25 स्थानों पर करेंगी प्रदर्शन

भोपाल।‌ हिंदू समाज की लड़कियों और महिलाओं को लव जिहाद के षड्यंत्रों में फंसाने की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाएं शुक्रवार को नगर के 25 स्थानों पर प्रदर्शन करेंगी। शुक्रवार शाम 5 बजे से होने वाले इन प्रदर्शनों को अलग-अलग वक्ता संबोधित करेंगे।

पिछले दिनों में नगर के टीआईटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें मुसलमान लड़कों द्वारा हिंदू लड़कियों को नशे के जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने, शारीरिक शोषण करने और उन्हें दूसरी लड़कियों को लाने को विवश करने का षड्यंत्र किया जा रहा था।

सकल हिंदू समाज की ओर से बताया गया कि नगर के बोर्ड आफिस चौराहा, बीमा कुंज, अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर, बैरागढ़, आशिमा मॉल, करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, डीआईजी बंग्ला सहित 25 स्थानों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में युवतियां, महिलाएं, युवा, समाज के सभी वर्गो के नागरिक सम्मिलित होंगे।

Related to this topic: