बंद कमरे में आधी रात को बीवी का खौफनाक रूप, गुस्से में काट दी पति की जुबान

बंद कमरे में आधी रात को बीवी का खौफनाक रूप, गुस्से में काट दी पति की जुबान

गाजियाबाद के मोदीनगर में मामूली विवाद के बाद पत्नी ने पति की जीभ काट दी। युवक की हालत गंभीर, जांच जारी।

By : स्वदेश डेस्क
बंद कमरे में आधी रात को बीवी का खौफनाक रूप, गुस्से में काट दी पति की जुबान

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इसने पति-पत्नी के रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक पत्नी ने अपने ही पति की जीभ दांतों से काट दी। लहूलुहान हुए युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद दोनों परिवारों में हिंसा और तनाव फैल गया। इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात मोदीनगर थाना क्षेत्र के निवाड़ी चौकी अंतर्गत संजयपुरी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने पति पर हमला कर दिया और उसकी जीभ काट दी।

मां को बताई आपबीती

घटना के बाद विपिन खून से लथपथ हालत में नीचे आया और मां को पूरी आपबीती बताई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन कटी हुई जीभ को भी अपने साथ अस्पताल ले गए।

युवक बोलने की हालत में नहीं

डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर है और ऑपरेशन के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वह बोलने की हालत में नहीं है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पीड़ित युवक की पहचान 26 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। वह मोदीनगर की एक फैक्ट्री में निजी नौकरी करता है। उसकी शादी मार्च 2025 में मेरठ के मलियाना निवासी ईशा से हुई थी। विपिन अपनी पत्नी और मां गीता के साथ रहता था।

मां ने बताई दास्तां

पीड़ित युवक की मां ने अनुसार, बहू ने खाना बनाया और खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। बेटा-बहू कमरे थे इसी दौरान रात में 11 बजे कमरे से बहस की आवाज आने लगी। पति-पत्नी का विवाद समझकर बीच-बचाव करने नहीं गई। हालांकि मामला शांत नहीं हुआ और रात करीब एक बजे झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े से गुस्से में अपने पति की जुबान को दांतों से काट दिया। खून से लथपथ हालत में नीचे पहुंचा तो मां हालत देखकर हैरान हो गई। बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट

वहीं, मंगलवार सुबह जैसे ही इस घटना की खबर फैली, दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पत्नी के मायके पक्ष के आने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

इस पूरे मामले पर एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पीड़ित पति ने बयान दिया है कि उसकी जीभ पत्नी ने दांतों से काटी है, इस बिंदु को जांच में शामिल किया गया है। इस खौफनाक घटना और उसके बाद हुई हिंसा से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026