Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? शपथ ग्रहण की तारीख और स्थान तय...

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? शपथ ग्रहण की तारीख और स्थान तय...

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा शपथ ग्रहण की तारीख और स्थान तय

Delhi New CM: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले शपथ ग्रहण समारोह का समय और स्थान तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। पहले यह खबर आई थी कि शपथ ग्रहण 18 फरवरी को होगा, लेकिन अब इसे 20 फरवरी के लिए फाइनल कर दिया गया है।

इस दिन बीजेपी विधायक दल की बैठक

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए 19 फरवरी, बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इस दौरान विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद ही दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल सकेगा। l

CM की रेस में ये नाम सबसे आगे

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज है। बीजेपी के इतिहास को देखते हुए पार्टी हमेशा ही अपने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चौंकाती रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ था। दिल्ली के 48 विजयी विधायक भी इस समय यह नहीं कह सकते कि किसके नाम पर मुहर लगेगी। 

हालांकि, मीडिया में कुछ नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं जिन्होंने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर सबको हैरान कर दिया। इसके कारण उनकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है। प्रवेश वर्मा के अलावा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय के नाम भी शामिल हैं।

Related to this topic: