Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

पाकिस्तान ने संघर्ष के बीच फैलाया कटोरा तो भारत ने कहा - ये कोई तरीका है भीख मांगने का

पाकिस्तान ने संघर्ष के बीच फैलाया कटोरा तो भारत ने कहा - ये कोई तरीका है भीख मांगने का

पाकिस्तान ने संघर्ष के बीच फैलाया कटोरा तो भारत ने कहा - ये कोई तरीका है भीख मांगने का

नई दिल्ली। भारत और पकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर है। ऑपरेशन सिन्दूर के तीसरे दिन पाकिस्तान के आर्थिक मामलों मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अधिक लोन की अपील की है। पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के प्रभाग द्वारा भारी घाटे के बाद अधिक ऋण की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीआईबी इंडिया ने एक मीम शेयर किया। उन्होंने लिखा कि, "यह कोई तरीका है भीख मांगने का?"

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल है कि, "भारत पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के सामने मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील की है कि, वे उसे और अधिक कर्ज दें।

पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट भी किया है कि, "पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा किए गए भारी नुकसान के बाद अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से अधिक ऋण के लिए अपील की है। बढ़ते युद्ध और स्टॉक क्रैश के बीच, हम अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं।"

 

इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दावा है कि सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय, आर्थिक मामलों के प्रभाग का 'एक्स' अकाउंट हैक कर लिया गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फैक्ट चेक में इस दावे को गलत बताया है।

Related to this topic: