दिल्ली में पश्चिम मध्य रेलवे को मिला सम्मान, तो भोपाल में स्टेशन जांच में मिली खामियां

दिल्ली में पश्चिम मध्य रेलवे को मिला सम्मान, तो भोपाल में स्टेशन जांच में मिली खामियां

पश्चिम मध्य रेलवे को दिल्ली में दो प्रतिष्ठित शील्ड मिलीं। भोपाल स्टेशन निरीक्षण में वेंडरों और किचन में खामियां उजागर।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली में पश्चिम मध्य रेलवे को मिला सम्मान, तो भोपाल में स्टेशन जांच में मिली खामियां

भोपाल। भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे मंडल को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली में आयोजित हुए 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम मध्य रेल को ओवरऑल दक्षता शील्ड एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया।


ये शील्ड पमरे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री और प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत श्रेणी में पश्चिम मध्य रेल से पियूष शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर को उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार दिया गया।


रेलवे स्टेशन जांच के लिए आई सलाहकार समिति

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1,2 और 3 का निरीक्षण किया। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव और दिनेश पुरोहित ने स्टेशन वाणिज्य अधिकारी एके खरे के साथ फूट स्टॉल पहुंचे। यहां जो देखा उससे हैरान हो गए क्योंकि यहां पानी की बोतल 15 में बिकती मिली। उन्होंने वेंडर को 14 रुपए में ही बोतल बेचने के निर्देश दिए।


स्टेशन में मिली कई खामियां

निरीक्षण में पाया कि वेटिंग हॉल में टॉयलेट, मूत्रालय के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। सदस्य निलेश ने बताया कि अवैध वेंडर कहीं पर भी लावारिस तरीके से अपना समान छोड़ रहे हैं। इस पर वाणिज्य अधिकारी खरे ने कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही सदस्यों ने इस दौरान कुछ अवैध वेंडरो को भी पकड़ा।


किचन में भी मिला खामियों का अंबार

निरीक्षण में किचन में कई कमियां पाई गई। सदस्यों ने पाया कि शाकाहारी भोजन और मांसाहार एक ही किचन में बन रहा है। वेंडर अपनी वेशभूषा में नहीं रहते है। सदस्यों ने बताया कि इन कमियों से रेलवे जीएम और डीआरएम को अवगत कराया जाएगा।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026