Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल में मौसम ने ली करवट; दिनभर की तपन के बाद रात में तेज आंधी और बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अ

भोपाल में मौसम ने ली करवट; दिनभर की तपन के बाद रात में तेज आंधी और बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

भोपाल का मौसम अचानक बदला, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से शहर में ठंडक का माहौल। जानिए मौसम का हाल

भोपाल में मौसम ने ली करवट दिनभर की तपन के बाद रात में तेज आंधी और बारिश अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

Bhopal Weather Update: भोपाल में गुरुवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद रात करीब 8 बजे मौसम में हल्की ठंडक हुई। लेकिन 9:30 बजे के बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी और कुछ ही देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। 


मौसम में हुए इस बदलाव से भोपाल के कई इलाको से पेड़ गिरने और बिजली लाइनों के खराब होने की खबरें आ रही है। अयोध्या बायपास, कोलार रोड, रायसेन रोड, शाहपुरा, करोंद, लिंक रोड नंबर 1, चार इमली, मंदाकिनी, बावड़ियांकला, अवधपुरी, सर्वधर्म और होशंगाबाद रोड जैसे जगह तेज आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।

23 मई को तेज आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव है, जिसकी वजह से लगातार बादल छाए हुए है और आंधी-बारिश का सिलसिला बना हुआ है।


साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। जिनमें भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, मंदसौर, विदिशा और गुना भी शामिल है। इन जिलों में तेज आंधी, जोरदार बारिश और ओले गिरने की संभवना है। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है इन जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा रतलाम, धार, नीमच, शाजापुर, सीहोर और रायसेन जिलों में भी हल्की आंधी और बौछारें पड़ सकती है। वहीं, रात के समय अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी और पन्ना में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related to this topic: