Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर : डॉ. यादव

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर : डॉ. यादव

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर  डॉ यादव

36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त, 27,800 रोजगार होंगे सृजित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को हैदराबाद में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश” सत्र का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में अनेक क्षेत्रों में निवेश की विद्यमान संभावनाओं को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की 18 नई निवेश नीतियाँ निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हैदराबाद के निवेशकों के साथ एक नई डोर जोड़ने आए हैं। उन्होंने बताया कि हैदराबाद के अनेक उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है। अब तक 36,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 27,800 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद स्थित ग्रीनको कंपनी के मुख्यालय का भ्रमण कर वहाँ संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की। प्रमुख निवेश प्रस्ताव इस प्रकार हैं.

• एजीआई ग्रीनपैक कंपनी- पैकेजिंग इंजीनियरिंग सेक्टर में 1,500 करोड़ रुपये

• एक्सिस एनर्जी वेंचर्स इंडिया- नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में 29,500 करोड़ रुपये

• अनंत टेक्नालॉजीज- एयरोस्पेस सेक्टर में 1,000 करोड़ रुपये

• ऑटोमेटस्की सॉल्यूशंस- आईटी सेक्टर में 1,000 करोड़ रुपये

• कोलाबेरी इंक- फार्मा एवं ट्रेडिंग सेक्टर में 1,000 करोड़ रुपये

• डर्माक्योर फार्मास्यूटिकल्स- नवीकरणीय ऊर्जा एवं आईटी सेक्टर में 150 करोड़ रुपये

• विंडपोनिक्स इंडिया- नवीकरणीय ऊर्जा एवं कृषि सेक्टर में 280 करोड़ रुपये

• विंटेज कॉफी एंड बेवरेजेस लिमिटेड- फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 1,100 करोड़ रुपये

• विश्वनाथ प्रोजेक्ट्स लिमिटेड- अधोसंरचना सेक्टर में 350 करोड़ रुपये

• वुमेनोवा एग्रो फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड- फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 720 करोड़ रुपये

Related to this topic: