Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

फिर जागा व्यापम कांड का जिन्न! पूर्व CM उमा भारती ने मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच की जांच पर उठाए स

फिर जागा व्यापम कांड का जिन्न! पूर्व CM उमा भारती ने मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच की जांच पर उठाए सवाल

फिर जागा व्यापम कांड का जिन्न पूर्व cm उमा भारती ने मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच की जांच पर उठाए सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापम कांड (Vyapam scam) का जिन्न एक बार फिर जाग गया है। पूर्व सीएम उमा भारती (Former CM Uma Bharti) ने कहा है कि, व्यापम में उनका नाम कैसे आया CBI को इसकी जांच करनी चाहिए। एमपी क्राइम ब्रांच की जांच पर सवाल खड़े करते हुए उमा भारती ने कहा कि, मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच का कारनामा जानना जरूरी है।

उमा भारती ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राजनीतिक प्रताड़ना से लेकर अपने राजनीतिक भविष्य तक, हर विषय पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि, उनके बयानों से यह न समझा जाए कि, वे भाजपा से अलग हो रहीं हैं। गौ और गंगा की अदालत लगती रहेगी।

पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा -

"मैं आज तक यह समझ नहीं पाई कि, व्यापम में मेरा नाम कैसे आया? यह बिलकुल ऐसा है जैसे शुभांशु शुक्ला की जगह मैं अंतरिक्ष में हो आई। एटीएस और सीबीआई की कार्रवाई पर मुझे पूरा भरोसा है, मध्यप्रदेश क्राइम ब्रांच ने ऐसा क्या कारनामा किया जो मेरा नाम इसमें आया...कितने लोग इसमें मरे हैं? कितनों के घर बर्बाद हुए....क्या मेरे नाम की आड़ में किसी और को बचाया गया है? सीबीआई को इसकी जांच करनी चाहिए। कोई और उमा थी या था इसकी जांच हो।"

"राजनीतिकी करियर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि, मैं 10 से 15 साल तक राजनीति में रहूंगी। मन हुआ तो आगामी चुनाव भी लड़ूंगी। मैंने अटल जी और आडवाणी जी के साथ काम किया है। तब मैं उनसे 40 साल छोटी थी। मेरी उम्र अभी 75 नहीं हुई। भाजपा से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता। अगर कोई यह बात कर रहा है तो वह गलत है।"