VIT यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन भी आगजनी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

VIT यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन भी आगजनी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

VIT सीहोर में दूसरे दिन भी आगजनी व विरोध, खराब भोजन-पानी के आरोप, 4 हजार छात्रों का प्रदर्शन, पैरामिलिट्री तैनात।

By : Swadesh Bhopal
VIT यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन भी आगजनी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में हालात बुधवार को भी शांत नहीं हो पाए। मंगलवार रात भड़की आग और छात्रों के गुस्से की गर्मी अगले दिन भी हवा में बनी रही। कैंपस का माहौल ऐसा था कि हर आने-जाने वाला खुद से पूछ रहा था आखिर ऐसा क्या हुआ कि हज़ारों छात्र सड़क पर उतर आए?

दूसरे दिन भी धधका कैंपस

बुधवार सुबह कैंपस में फिर धुआं दिखने लगा। कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी की एक बिल्डिंग में आग लगा दी। रात में जली बस का धुआं सुबह तक दिखता रहा। स्थिति बिगड़ते देख पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। पुलिस की कई टीमें गश्त कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की एंट्री

खराब भोजन और दूषित पानी के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कैंपस में पहुंची। सभी छात्रों के मेडिकल टेस्ट लिए गए, ब्लड सैंपल संग्रह किए गए। कई छात्रों ने बताया कि पानी इतना खराब है कि 100 से ज्यादा साथी अस्पताल में भर्ती हो गए। पीलिया फैल चुका है, और कुछ की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।हालांकि, इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात को बस और कारें जलाईं, हजारों छात्र सड़कों पर

मंगलवार रात हालात उस वक्त नियंत्रण से बाहर हो गए जब कथित मारपीट के बाद 4 हजार से भी ज्यादा छात्र विरोध में उतर आए। कैंपस की एक बस को आग के हवाले कर दिया गया, कई कारें भी चपेट में आईं। हालात बिगड़ते देख 5 थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। रात के बाद सैकड़ों छात्र बैग लेकर पैदल ही घरों की ओर निकल पड़े। यूनिवर्सिटी ने 30 नवंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी।


 भोजन व्यवस्था की जांच होगी- मंत्री

 प्रदर्शन को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कलेक्टर, एसपी और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भोजन और मेस व्यवस्था की तत्काल जांच होगी। कैंपस में आवश्यक सुधार किए जाएं और छात्रों के लिए मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित हों। 

ABVP ने सौंपा ज्ञापन 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगें भोजन और पेयजल व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच और शिकायतों को दबाने वालों पर कार्रवाई हो। पूर्व में लगे आर्थिक दंड की समीक्षा की जाए।  साथ ही प्रबंधन की जिम्मेदारियों तय हों। 

संबंधित सामग्री

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

सीहोर के कोठरी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार रात इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर चक्काजाम किया। दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Oct 13, 2026
Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

सीहोर के मंडी चौराहे पर शुक्रवार रात जूते चप्पल की थोक दुकान में भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लाखों का माल जलने की आशंका है।

Oct 02, 2026
Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे और बयानों को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सीहोर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश...

Sep 17, 2026
सीहोर के आष्टा में पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल; नदी बनीं सड़कें बहने लगी बाइक

सीहोर के आष्टा में पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल; नदी बनीं सड़कें बहने लगी बाइक

सीहोर जिले के आष्टा में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़कें जलमग्न हो गईं, घरों-दुकानों में पानी घुसा और तेज बहाव में एक बाइक बहने का वीडियो वायरल हो गया।

Jul 01, 2026
कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा  भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, जान ले डायवर्जन प्लान

कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, जान ले डायवर्जन प्लान

कुबेरेश्वर धाम में 10 दिन की शिव महापुराण कथा के चलते भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं, जबकि श्रद्धालु नियमित हाईवे से पहुंच सकेंगे।

Feb 12, 2026