Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर ट्रैफिक डायवर्ट 10 दिन

कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, जान ले डायवर्जन प्लान

कुबेरेश्वर धाम में 10 दिन की शिव महापुराण कथा के चलते भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं, जबकि श्रद्धालु नियमित हाईवे से पहुंच सकेंगे।

कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा  भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट जान ले डायवर्जन प्लान

Kubereshwar Dham |

भोपाल। कुबरेश्वर धाम सीहोर में शनिवार से पं. प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 10 दिनों तक आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भोपाल- इंदौर के बीच ट्रैफिक डायवर्ट शुक्रवार की सुबह से लागू करने जा रहा है। ये प्लॉन 21 फरवरी के प्रात: 06.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट प्लॉन

- 13 फरवरी की सुबह 6 बजे से इंदौर, देवास, आष्टा से भोपाल आने-जाने वाले वाहन थाना परवलिया के मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी होकर देवास इंदौर जा सकेंगे। इसी प्रकार देवास, इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहन मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर, श्यामपुर मार्ग से होते हुए भोपाल आ सकेंगे।

- भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर की ओर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ से अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार इंदौर,उज्जैन, देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा, अमलाहा, भाऊखेड़ी जोड़, न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।

- भोपाल शहर से बैरागढ़ होकर इंदौर की ओर जाने वाले भारी मालवाहक ट्रक,ट्राला,कंटेनर आदि वाहन खजूरी बायपास तिराहे से फंदाग्राम के आगे तुमड़ा जोड़ से दाहिने मुड़ कर तुमडा दोराहा होकर नरसिंहगढ़ पचौर के रास्ते जा सकेंगे।

इस मार्ग से जाएं कुबरेश्वर धाम

भोपाल से एवं इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम सीहोर कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन अपने नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्जन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे, जहां निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन को व्यवस्थित पार्क कर कुबरेश्वर धाम मंदिर/कथा स्थल पर पहुंचेंगे।

Related to this topic: