Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

विष्णुदेव साय कैबिनेट का शीघ्र हो सकता है विस्तार, 2 से 3 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

विष्णुदेव साय कैबिनेट का शीघ्र हो सकता है विस्तार, 2 से 3 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

विष्णुदेव साय कैबिनेट का शीघ्र हो सकता है विस्तार 2 से 3 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

  • नव वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार का होगा नया स्वरूप
  • निगम, मंडल और आयोग में भी हो सकती हैं नियुक्ति
  • Vishnu Deo Sai Cabinet Expansion : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। स्वयं मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं। साय कैबिनेट में 2 से 3 मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही निगम, मंडल और आयोग में भी कार्यकर्ताओं को पद से नवाजा जा सकता है।

    वर्तमान में साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री हैं। इसके पूर्व 12 मंत्री थे। राजधानी रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल शामिल थे। अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय 10 मंत्रियों के साथ काम कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मंत्री सरगुजा संभाग से हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। इसलिए रायपुर से किसी एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, बस्तर से केदार कश्यप अकेले मंत्री हैं, ऐसे में बस्तर से प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।

    यदि हरियाणा फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हैं तो यहां भी 3 और विधायक मंत्री बन सकते हैं। हरियाणा विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से कैबिनेट में 13 मंत्री ही रहे हैं, जबकि नियम के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ के साथ हो सकता है। नवरात्रि में विधयाकों को मंत्री पद का तोहफा मिल सकता है। 2 से 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई हैं जिसमे संभावित विस्तार पर भी चर्चा होने की खबर है। 


    Related to this topic: