Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

संन्यास के बाद विराट की आध्यात्मिक यात्रा! प्रेमानंद महाराज के बाद अनुष्का संग हनुमानगढ़ी पहुंचे

संन्यास के बाद विराट की आध्यात्मिक यात्रा! प्रेमानंद महाराज के बाद अनुष्का संग हनुमानगढ़ी पहुंचे कोहली

संन्यास के बाद विराट की आध्यात्मिक यात्रा प्रेमानंद महाराज के बाद अनुष्का संग हनुमानगढ़ी पहुंचे कोहली

Virat-Anushka Ayodhya Visit : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार 'किंग कोहली' के नाम से मशहूर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब आध्यात्मिक पथ पर चल पड़े हैं। हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद, विराट अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। रविवार को इस स्टार जोड़ी ने अयोध्या के पवित्र राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और परिक्रमा की।

इसके अलावा उन्होंने करीब 1000 साल पुराने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। दोनों के मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भीड़ के बीच माथा टेकते और प्रसाद चढ़ाते देखा जा सकता है।

मंदिर में सादगी ने जीता दिल

पुजारियों ने विराट को भगवान के प्रसाद के रूप में माला पहनाई, और इस जोड़ी की सादगी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं।

इससे पहले 13 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद वे वृंदावन के श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से मिले थे। 2023 में भी दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था।

RCB पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी

विराट इन दिनों लखनऊ में हैं, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ IPL 2025 का आखिरी लीग मैच खेलेगी। RCB पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, और अब उसका लक्ष्य पहला IPL खिताब जीतना है। इस व्यस्त कार्यक्रम के बीच विराट का अयोध्या दौरा उनके निजी और आध्यात्मिक जीवन के प्रति संतुलन को दर्शाता है।

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

विराट ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, और अब वह भारतीय टीम के लिए केवल वनडे प्रारूप में खेलते नजर आएंगे। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके फेन्स  को आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी भक्ति और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



Related to this topic: