Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, भस्म आरती के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, भस्म आरती के दर्शन कर लिया आशीर्वाद


इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली भस्म आरती के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

मैच से पहले तैयारी सिर्फ नेट्स और ड्रेसिंग रूम तक सीमित नहीं रहती। कई खिलाड़ी मैदान में उतरने से पहले मन को भी मजबूत करना चाहते हैं. इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे से ठीक एक दिन पहले विराट कोहली ने यही किया और सीधे पहुंच गए बाबा महाकाल के दरबार.

शनिवार तड़के, जब उज्जैन अभी नींद में था, तब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती में उन्होंने न सिर्फ दर्शन किए, बल्कि काफी देर तक शांत भाव से पूजा में लीन नजर आए।

भक्ति में डूबे कोहली, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

सुबह करीब चार बजे विराट कोहली टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर पूरी भस्म आरती देखी। इस दौरान विराट कोहली मंत्र जाप करते दिखे। उनके माथे पर चंदन का त्रिपुंड था और चेहरे पर पूरी तरह स्थिर भाव. आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें शांत और अनुशासित भाव में पूजा करते देखा।

18 जनवरी को मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम पहले ही इंदौर पहुंच चुकी है और अंतिम तैयारियों में जुटी है। ऐसे में खिलाड़ियों का उज्जैन जाकर दर्शन करना टीम के मनोबल से भी जोड़ा जा रहा है।

केएल राहुल और गौतम गंभीर भी पहुंचे थे महाकाल

विराट कोहली से एक दिन पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे. केएल राहुल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज के दर्शन किए. 16 जनवरी की सुबह गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक परिसर में रुककर टीम इंडिया की सफलता की कामना की।

Related to this topic: