Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

विमल पान मसाला विज्ञापन केस में सितारे तलब

विमल पान मसाला विज्ञापन पर बड़ा कदम, उपभोक्ता आयोग ने सितारों को किया तलब

विमल पान मसाला के विज्ञापन को लेकर राज्य उपभोक्ता आयोग ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान समेत कई फिल्मी सितारों को 5 मार्च तक तलब किया


विमल पान मसाला विज्ञापन पर बड़ा कदम उपभोक्ता आयोग ने सितारों को किया तलब

विमल पान मसाला पाउच के विज्ञापन से जुड़े मामले में राज्य उपभोक्ता आयोग ने फिल्मी सितारों अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और गुना स्थित रसीला पान भंडार को तलब किया है।

गुना से शुरू हुआ मामला, पहुंचा राज्य आयोग तक

आयोग ने अपने आदेश में सभी को 5 मार्च तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, गुना निवासी विठ्ठल अहिरवार ने अपने एक मित्र के लिए विमल गुटखा पाउच खरीदा था। इसके विज्ञापन में ‘दाने–दाने में केसर का दम’ का उल्लेख किया जाता है, लेकिन उत्पाद के कंटेंट्स में केसर का कोई उल्लेख नहीं पाया गया।

जिला फोरम से मिली निराशा

इस पर विठ्ठल अहिरवार ने अपने अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह यादव के माध्यम से उपभोक्ता फोरम गुना में परिवाद प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के दौरान फोरम ने इसे राष्ट्रीय स्तर का विषय बताते हुए कहा कि इस पर फोरम को क्षेत्रीय अधिकार नहीं है, इसलिए संबंधित पक्षों के नाम हटाकर पुनः परिवाद प्रस्तुत किया जाए।

राज्य उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख

उक्त आदेश के विरुद्ध विठ्ठल अहिरवार ने अपने अधिवक्ता अनुराग खास कलम के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दायर की, जिस पर आयोग ने यह कार्रवाई की।

Related to this topic: