Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सरगुजा चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध

सरगुजा चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल, ग्रामीणों ने किया विरोध

सरगुजा चंगाई सभा में कन्वर्जन का खेल ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रशासन ने बीच में रुकवाया आयोजन

सरगुजा जिले के ग्राम रतनपुर में आयोजित तीन दिवसीय चंगाई सभा को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से धर्मांतरण (कन्वर्जन) की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से गांव का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक सौहार्द को खतरा पैदा हो सकता है।

कन्वर्जन के आरोपों से भड़का विरोध

स्थानीय लोगों के अनुसार, ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित इस सभा में पहले भी ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिनमें बीमारों का इलाज कराकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि आयोजक “चंगाई” के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। इससे समाज में धार्मिक मतभेद बढ़ रहे हैं।

विरोध के बीच मौके पर पहुंची पुलिस

विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के सदस्य नारेबाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार बतौली को ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की गई।

प्रशासन ने रुकवाया कार्यक्रम, माहौल हुआ शांत

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की। निर्देश मिलने पर आयोजक समिति ने सभी गतिविधियां रोक दीं और मंच से कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की। पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति सामान्य हुई और गांव का माहौल तनावमुक्त कराया गया।

Related to this topic: