Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार माफी मांगी

MP के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार माफी मांगी

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान के लिए मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले वीडियो जारी कर कहा- शब्द आवेश में निकले थे।


mp के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया मामले में चौथी बार माफी मांगी

भोपाल। प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर अपने विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से दो दिन पहले एक बार फिर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके शब्द आवेश और उत्तेजना में बोले गए थे, उनका किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज को अपमानित करने का उद्देश्य नहीं था।

मंत्री ने वीडियो में कहा, “मैंने पहले भी कई बार माफी मांगी है। आज फिर अंत:करण से क्षमा याचना करता हूं। मेरी भावनाओं को सही संदर्भ में देखा जाए। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।” उन्होंने भारतीय सेना और समाज के प्रति अपना सम्मान जताया और स्वीकार किया कि सार्वजनिक जीवन में बोलने की मर्यादा अत्यंत आवश्यक है।

 विवादित बयान

मंत्री विजय शाह ने यह बयान 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा था " उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।" इसके बाद उनके बयान में और भी विवादित शब्द थे, जिन्हें लेकर राज्य और केंद्र स्तर पर आलोचना हुई थी।


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) की मंजूरी के मामले में मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है। कोर्ट ने पहले राज्य सरकार को 15 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार इस मामले में और समय मांग सकती है, यह तर्क दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और विस्तृत परीक्षण जरूरी है।

Related to this topic: