Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खिवनी अभयारण्य मामले के पीड़ित, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सीएम यादव से मि

खिवनी अभयारण्य मामले के पीड़ित, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सीएम यादव से मिले

खिवनी अभयारण्य मामले के पीड़ित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सीएम यादव से मिले

मध्यप्रदेश। खिवनी अभयारण्य के लिए वन विभाग की कार्रवाई से प्रभावित जनजातीय समुदाय के नागरिक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सीएम यादव से मिले। शिवराज सिंह चौहान और डॉ. मोहन यादव ने बैठकर प्रभावित लोगों की परेशानियां सुनी। बीते दिनों यहां 29 परिवारों के लोगों के सामने उनकी खोपड़ी तोड़ दी गई थी। भरी बरसात में बिलखते हुए लोगों की तस्वीर सामने आई थी।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि, हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, गरीबों के साथ है। आज भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में खिवनी अभयारण्य के लिए वन विभाग की कार्रवाई से प्रभावित जनजातीय समुदाय के नागरिकों से भेंट की। उनकी शिकायतों को सुना तथा जांच के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ितों को शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाएं। वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौर में ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचें।

पिछले दिन सीएम मोहन यादव ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा था कि, खिवनी अभयारण्य, सीहोर-देवास में वन विभाग द्वारा जनजातीय अंचल में की गई कार्रवाई का मामला संज्ञान में आया है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दे दिए हैं, जिससे कल्याणकारी योजनाएं पूर्ण हों और संवेदनशीलता भी बनी रहे। मंत्री विजय शाह को मौके पर जाने के लिए निर्देशित किया है।

खिवनी अभयारण्य में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 23 जून को हुई थी। इस कार्यवाई से 29 परिवारों के 51 लोग प्रभावित हुए थे। लगभग एक माह पूर्व नोटिस दिया गया था। दस्तावेज ने दिखाने पर 14 जून को बेदखली का आदेश दिया गया।

Related to this topic: