Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

अमेरिका की वेनेजुएला पर हमला करने की वजह ड्रग ही है? या USA की इन संसाधनों पर है नजर

अमेरिका की वेनेजुएला पर हमला करने की वजह ड्रग ही है? या USA की इन संसाधनों पर है नजर

दुनिया में सबसे अधिक तेल का भंडार वेनेजुएला के पास है, साथ ही देश में 40 लाख टन सोने, 12 हजार मिलियन टन लौह अयस्क, 60 मिलियन टन बॉक्साइट और 10 अरब मीट्रिक टन कोयले सहित विशाल खनिज भंडार हैं।

अमेरिका की वेनेजुएला पर हमला करने की वजह ड्रग ही है या usa की इन संसाधनों पर है नजर

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला एक विभिन्न संसाधनों से पूर्ण देश है। इसके पास कच्चे तेल का भंडार लगभग 303.3 अरब बैरल है, जो कि दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है। इसलिए वेनेजुएला दुनिया में पाँचवाँ सबसे बड़ा तेल निर्यात करने वाला देश है। यह रोजाना लगभग 9 लाख बैरल कच्चे तेल का एक्सपोर्ट करता है। साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला ने दुनिया के कुल कच्चे तेल का सिर्फ़ 0.8% उत्पादन किया।

एक सर्वे के अनुसार 2016 में वहां 12 हजार मिलियन टन लौह अयस्क भी है। 40 लाख टन सोने के खनिज का भंडार होने का भी अनुमान है। वेनेजुएला में कोयला, इस्पात, एल्यूमीनियम, निकेल, मैंगनीज, कॉपर और जिंक समेत कई खनिज हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 60 मिलियन टन एल्यूमीनियम अयस्क वेनेजुएला में है। 10 अरब टन कोयले का भंडार और 12 हजार मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार है।

2 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेंस को अमेरिका गिरफ्कतार लिया था। अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का आरोप लगाया था। तो क्या राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने की असली वजह ड्रग्स ही है या फिर अमेरिका की इन संसाधनों पर नजर? हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।