Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का वाहन गुप्तकाशी में लैंडस्लाइड का शिकार, 1 की दर्दनाक मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का वाहन गुप्तकाशी में लैंडस्लाइड का शिकार, 1 की दर्दनाक मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का वाहन गुप्तकाशी में लैंडस्लाइड का शिकार 1 की दर्दनाक मौत 5 घायल

Kedarnath National Highway Landslide : रायपुर। छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा वाहन लैंडस्लाइड का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक वाहन गुप्तकाशी के नजदीक कुंड के पास भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने आगे बताया कि प्रशासन और स्टेशन आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। 

अधिकारियों ने बताया कि, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तुरंत वहां पहुंचीं और बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि, रास्ते से मलबा हटाने का काम अभी जारी है। खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन की सलाह मानें। 


Related to this topic: