Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > वाराणसी

Varanasi ATS Raid Doctor Terror Funding Case

वाराणसी में आतंक फंडिंग के शक में डॉक्टर के घर ATS की रेड, कई घंटों से पूछताछ जारी

वाराणसी में आतंक फंडिंग के शक में डॉक्टर के घर एटीएस की रेड। मोबाइल-लैपटॉप जब्त, कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी। कई घंटों से पूछताछ।


वाराणसी में आतंक फंडिंग के शक में डॉक्टर के घर ats की रेड कई घंटों से पूछताछ जारी

वाराणसी: Anti Terrorist Squad ने मंगलवार सुबह वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के घर छापेमारी की। डॉक्टर पर आतंकियों को फंडिंग और संवेदनशील जानकारी देने का संदेह है। टीम ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई कई घंटों से जारी है और परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल और बैंक डिटेल में संदिग्ध लेनदेन

जांच के दौरान एजेंसियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन के संकेत मिले हैं। साथ ही डॉक्टर के कुछ संदिग्ध संपर्क भी सामने आए हैं, जिनमें कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े लोगों के नंबर शामिल बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए Intelligence Bureau के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

मुंबई और लखनऊ की टीम भी जांच में शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ मुंबई की एजेंसियां भी शामिल हैं। मामला आदमपुर इलाके के एक निजी अस्पताल संचालक से जुड़ा बताया जा रहा है। टीम डॉक्टर के परिवार के सदस्यों, विशेषकर उनके बेटे से भी पूछताछ कर रही है।

कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

प्राथमिक जांच में व्हाट्सऐप चैट के जरिए कश्मीरी संपर्कों से बातचीत के संकेत मिले हैं। इन संपर्कों के पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां कॉल डिटेल, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही हैं। 

लखनऊ में पकड़े गए संदिग्धों से जुड़ रहे तार

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल ही में लखनऊ में पकड़े गए संदिग्धों से मिले इनपुट के आधार पर की गई है। इन संदिग्धों के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई थी। इसी आधार पर वाराणसी में यह छापेमारी की गई है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। रेड के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है, जबकि गली में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Related to this topic: