Haryana Cm wants singapore style tender model

Haryana News: हरियाणा में टेंडर अब सिंगापुर मॉडल पर, CM सैनी बोले- अलग कॉरपोरेशन बने, दिसंबर में खर्च की समीक्षा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़े टेंडरों की प्रक्रिया तेज करने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर अलग कॉर्पोरेशन बनाने को कहा। साथ ही बजट खर्च की समीक्षा में विभागों को 90 प्रतिशत लक्ष्य दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Haryana News: हरियाणा में टेंडर अब सिंगापुर मॉडल पर, CM सैनी बोले- अलग कॉरपोरेशन बने, दिसंबर में खर्च की समीक्षा

Naib Singh Saini Cabinet Meeting

अरुणेश झा, चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े विकास कार्यों के टेंडर अब अलग कॉरपोरेशन के जरिए निपटाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महत्वपूर्ण विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को तेजी से सिरे चढ़ाने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर अलग से कॉरपोरेशन बनाया जाए। साथ ही सभी विभागों के बड़े व महत्वपूर्ण टेंडरों की प्रक्रिया को बिना देरी पूरा करवाए। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और बजट का समुचित इस्तेमाल सुनिश्चित हो सकेगा।
 
मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में अगले वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के विभागवार खर्च की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने सभी विभागों को अलॉट किए गए बजट के खर्च की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करवाया जाए ताकि अलॉट किए गए बजट का चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले समुचित उपयोग हो सके।

टेंडर में देरी पर मुख्यमंत्री का फैसला

समीक्षा बैठक में कुछ विभागों के टेंडरों में देरी का मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों की प्रवृति के अनुरूप नया कॉरपोरेशन बनाने के साथ-साथ कंसल्टेंट कंपनियों को सूचीबद्ध करने तथा टाउनशिप कंसल्टेंट हायर करने के विकल्प अपनाए जाएं। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बड़े विभागों के अधिकारी समुचित योजना बनाकर इसे क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि विभागों के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने से लेकर टेंडर अलॉट करने तक की प्रक्रिया कॉरपोरेशन व विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स के माध्यम से होगी तो टेंडर प्रक्रिया तेज गति से पूरी हो सकेेगी जिससे विकास कार्यों का आमजन को त्वरित लाभ मिल सकेगा।

बजट 2 लाख 23 हजार करोड़ से ज्यादा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का कुल बजट अनुमान 2,23,658 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान से 9.1 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 95 प्रतिशत बजट खर्च हुआ था। अधिकारी चालू वित्त वर्ष में प्राप्त बजट के शत-प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखें।

13 विभाग आधे से ज्यादा बजट खर्च कर चुके 

समीक्षा बैठक में बताया गया कि विभागवार खर्च की स्थिति के अनुसार, 13 विभाग अपने वार्षिक बजट प्रावधान का 50 प्रतिशत से अधिक खर्च कर चुके हैं। इनमें आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्य विभाग 91.8 प्रतिशत व्यय के साथ अग्रणी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने 73.7 प्रतिशत, ऊर्जा विभाग ने 72.9 प्रतिशत, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग ने 68.6 प्रतिशत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 63.2 प्रतिशत तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 62.9 प्रतिशत बजट का उपयोग किया है।
 
इसी प्रकार, पुलिस विभाग द्वारा 61 प्रतिशत, परिवहन विभाग द्वारा 58.7 प्रतिशत, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 55.7 प्रतिशत तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 51.9 प्रतिशत बजट खर्च किया गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्राथमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी बजट का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। चालू कार्यों के संपन्न होने के साथ ही बजट के खर्च की गति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी प्रदर्शित होगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट का विकास कार्यों में समुचित इस्तेमाल करने के मामले में सभी विभाग प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें। इसी प्रकार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

दिसंबर के अंत में फिर समीक्षा, 90 प्रतिशत से कम न हो खर्च
 
नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे दिसंबर के अंत में पुनः बजट के खर्च की समीक्षा करेंगे। तब तक किसी विभाग का खर्च 90 प्रतिशत से कम न हो। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इनके सदुपयोग के लिए अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करवाएं ताकि शहरी विकास को तेज गति मिले। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इस वर्ष प्रदेश में पराली जलने की घटनाएं न के बराबर हुई हैं। इसी प्रकार इस वर्ष गन्ने का उत्पादन पिछले वर्ष से अधिक रहने और चीनी उत्पादन बढ़ने के आंकड़ों पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों के मद्देनजर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दो-तीन खेल स्टेडियम बनवाए जाएं। उन्होंने राई खेल विश्वविद्यालय तथा गुरुग्राम के दौलताबाद में दिव्यांगजनों के लिए बनवाए जाने वाले स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और इनके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
बजट के रुपयों का उचित उपयोग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि बजट में निर्धारित प्रत्येक रुपये का उपयोग पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण की भावना के साथ हो, ताकि प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिले और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार किया जा सके।
 
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा,एके सिंह, विजयेंद्र कुमार, प्रधान सचिव पंकज यादव, विजय सिंह दहिया, आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सीजी रजनीकांथन व हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

कुलगाम के मीर बाजार के पास आतंकियों ने CRPF चौकी पर फायरिंग की। CCTV में 15 सेकंड में करीब 30 राउंड की आवाज सुनाई दी। तीन घायल जवानों को खतरे से बाहर बताया गया है।

Nov 11, 2026
Taj Mahal Security Breach: ताज महल के एंटी ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए दो विदेशी, सुरक्षाकर्मी बेखबर, मचा हड़कंप

Taj Mahal Security Breach: ताज महल के एंटी ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए दो विदेशी, सुरक्षाकर्मी बेखबर, मचा हड़कंप

आगरा के ताजमहल में विदेशी पर्यटक शाही मस्जिद की छत पर पहुंच गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Nov 11, 2026
Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश में पहला स्थान पाया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने राष्ट्रपति से पुरस्कार लिया। रायपुर और बिलासपुर भी सम्मानित।

Nov 11, 2026
Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda, Janjatiya Gaurav Diwas, Janjatiya Gaurav Week, Ulgulan, Dharti Aaba, Madhya Pradesh tribal, Chotanagpur Tenancy Act, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026
Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के दो मिनट बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे ने राहत कार्य शुरू किया और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

Nov 11, 2026