Foreign Tourist Reaches Taj Mahal Mosque Roof

Taj Mahal Security Breach: ताज महल के एंटी ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए दो विदेशी, सुरक्षाकर्मी बेखबर, मचा हड़कंप

आगरा के ताजमहल में विदेशी पर्यटक शाही मस्जिद की छत पर पहुंच गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Taj Mahal Security Breach: ताज महल के एंटी ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए दो विदेशी, सुरक्षाकर्मी बेखबर, मचा हड़कंप

Agra Taj Mahal Security Breach

आगरा। देश के प्रसिद्ध सात अजूबो में से एक ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आगरा में दो विदेशी पर्यटक सुरक्षा घेरा तोड़कर एंटी ड्रोन सिस्टम वाले संवेदनशील टॉवर नंबर चार की छत पर चढ़ गए। दोनों काफी देर तक वहां रहे और ताजमहल के फोटो और वीडियो बनाते रहे। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। लाइव हिन्दुस्तान ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

बेरोकटोक चढ़े पर्यटक, दूसरों के वीडियो बनाने पर पुलिस को पता चला

ताजमहल परिसर में शाही मस्जिद के पास टॉवर नंबर चार है। यहां प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में किसी भी ड्रोन गतिविधि पर नजर रखने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगा है। इसी वजह से यह टॉवर बेहद संवेदनशील है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है और सीआईएसएफ का पहरा भी रहता है। फिर भी विदेशी महिला और पुरुष पर्यटक आसानी से टॉवर पर चढ़ गए। उन्हें किसी ने रोका टोका नहीं। दूसरे लोगों ने जब उनका वीडियो बनाना शुरू किया, तब जाकर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें नीचे उतारा गया। एलएमजी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ने पर दोनों को नीचे उतारा गया। पर्यटकों ने इसे जानकारी का अभाव बताया।

ड्यूटी पर तैनात जवानों पर उठे सवाल

इस चूक के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टॉवर पर पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ की तैनाती रहती है तो पर्यटक वहां तक कैसे पहुंच गए। सवाल यह भी है कि ड्यूटी पर तैनात जवान की नजर क्यों नहीं पड़ी या निगरानी में लापरवाही हुई। अगर कोई पर्यटक टॉवर तक पहुंच सकता है तो कोई संदिग्ध व्यक्ति भी ताज की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे सकता है।

एसीपी बोले, शिफ्ट बदल रही थी, गेट खुला था

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि टॉवर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की शिफ्ट बदल रही थी। जानकारी के अभाव में गेट खुला देखकर पर्यटक टॉवर पर चढ़ गए। उन्हें तुरंत नीचे उतार दिया गया।

पहले भी दिखी थी सुरक्षा में लापरवाही

इससे पहले भी ताजमहल की सुरक्षा में खामी नजर आई थी। 1 नवंबर को पीईटी परीक्षा के चलते करीब 45 हजार अभ्यर्थी शहर में थे और उनके अभिभावक भी साथ थे। परीक्षा की पाली खत्म होने के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। परिसर में बैग ले जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों ने प्रवेश द्वार से पहले बने पार्क में पेड़ों और लोहे की जालियों पर बैग टांग दिए। हजारों बैग वहां टंगे रहे। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात जवानों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और किसी ने इन बैगों की जांच नहीं की। ताज क्षेत्र के संवेदनशील यलो जोन में ऐसी लापरवाही कभी बड़ी घटना का कारण बन सकती है।

संबंधित सामग्री

Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

Kulgam Attack Explain: कुलगाम में 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग, CCTV में कैद आतंकी हमला, तीनों जवान खतरे से बाहर

कुलगाम के मीर बाजार के पास आतंकियों ने CRPF चौकी पर फायरिंग की। CCTV में 15 सेकंड में करीब 30 राउंड की आवाज सुनाई दी। तीन घायल जवानों को खतरे से बाहर बताया गया है।

Nov 11, 2026
Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा देश में नंबर वन अन्य 2 भी चमके; डिप्टी CM अरुण साव ने लिए पुरस्कार

बिल्हा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश में पहला स्थान पाया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने राष्ट्रपति से पुरस्कार लिया। रायपुर और बिलासपुर भी सम्मानित।

Nov 11, 2026
Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda, Janjatiya Gaurav Diwas, Janjatiya Gaurav Week, Ulgulan, Dharti Aaba, Madhya Pradesh tribal, Chotanagpur Tenancy Act, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026
Haryana News: हरियाणा में टेंडर अब सिंगापुर मॉडल पर, CM सैनी बोले- अलग कॉरपोरेशन बने, दिसंबर में खर्च की समीक्षा

Haryana News: हरियाणा में टेंडर अब सिंगापुर मॉडल पर, CM सैनी बोले- अलग कॉरपोरेशन बने, दिसंबर में खर्च की समीक्षा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़े टेंडरों की प्रक्रिया तेज करने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर अलग कॉर्पोरेशन बनाने को कहा। साथ ही बजट खर्च की समीक्षा में विभागों को 90 प्रतिशत लक्ष्य दिया।

Nov 11, 2026
Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के दो मिनट बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे ने राहत कार्य शुरू किया और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

Nov 11, 2026