Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल से जोधपुर तक चले वंदेभारत, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर की मांग

भोपाल से जोधपुर तक चले वंदेभारत, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर की मांग

भोपाल से जोधपुर वंदेभारत चलाने की मांग, दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, यात्रा समय घटकर 10 घंटे होने की उम्मीद।

भोपाल से जोधपुर तक चले वंदेभारत पूर्व cm दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर की मांग

भोपालः मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को तेज और आसान करने के लिए कमलापति से जोधपुर तक वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की मांग उठी है। इससे जो वर्तमान समय 16 से 24 घंटे का लगता है, वह समय वंदेभारत के चलने से घटकर अधिकतम 10 घंटे हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रानी कमलापति स्टेशन से जोधपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की है।

भोपाल से जोधपुर वाले यात्री होते हैं परेशान

राज्यसभा सांसद सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में भोपाल से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को 18 से 24 घंटे तक का लंबा समय बिताने को मजबूर होना पड़ता है। यह सफर न केवल थकाऊ हो जाता है, बल्कि व्यापारिक और आपातकालीन उद्देश्यों के लिए भी अनुपयुक्त है। वंदेभारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन शुरू होने से यह यात्रा महज 8 से 10 घंटे में सिमट सकती है।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वंदेभारत सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। जोधपुर, जयपुर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। भोपाल से इसका सीधा एवं तेज जुड़ाव होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेंगी। साथ ही रानी कमलापति स्टेशन की अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ यात्रियों को इस नई सेवा के जरिए मिल सकेगा।

रेलवे बोर्ड के फैसले पर नजर

सांसद सिंह के इस पत्र को लेकर अब सबकी निगाहें मंत्रालय और रेलवे बोर्ड पर टिकी हैं। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह भोपाल से चलने वाली एक और महत्वपूर्ण प्रीमियम ट्रेन होगी, जिससे मध्यप्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। बता दें कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से अभी दो वंदेभारत रीवा और निजामुद्दीन के लिए चल रही है। इसके अलावा एक वंदेभारत इंदौर- नागपुर, रानी कमलापति होकर चलती है।

Related to this topic: