Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस निर्माणाधीन ब्रिज के सरियों से टकराई, तेज आंधी के कारण

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस निर्माणाधीन ब्रिज के सरियों से टकराई, तेज आंधी के कारण हुआ हादसा

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस निर्माणाधीन ब्रिज के सरियों से टकराई तेज आंधी के कारण हुआ हादसा

Vande Bharat Express : भोपाल। तेज आंधी और बारिश के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस रुक गई है। जानकारी के अनुसार भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 20173) से निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए टकरा गए। इसके बाद ट्रेन को एमर्जेन्सी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। यह हादसा बुधवार 3 से 4 बजे के बीच औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास हुई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे गति शक्ति परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य हो रहा था। तेज आंधी और बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल के सरिए अचनाक वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार से जा रही थी तभी सरिए के मुड़े हुए नोक ट्रेन से टकरा गए। लोको पायलट द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से यात्री डर गए हालांकि किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन के कुछ कोच के कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ट्रेन में बैठे यात्रियों द्वारा कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं जिनमें ब्रिज के सरिए कांच तोड़कर ट्रेन के अंदर घुसे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे निकली थी। सवा चार बजे जब ट्रेन होशंगाबाद पहुंची तो ब्रिज के सरिए से टकरा गई।

 

 

Related to this topic: