Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Hardoi Utsav Pradarshani

Hardoi Utsav Pradarshani: नौ अगस्त को सजेगी 'उत्सव प्रदर्शनी', महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल

एचके होटल में नौ अगस्त को 'उत्सव प्रदर्शनी' का आयोजन होगा। सुबह 10 से रात नौ बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगी।


hardoi utsav pradarshani नौ अगस्त को सजेगी उत्सव प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल 

Hardoi Utsav Pradarshani: नौ अगस्त को सजेगी 'उत्सव प्रदर्शनी', महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल  |

बृजेश कबीर, हरदोई: एचके होटल में नौ अगस्त को 'उत्सव प्रदर्शनी' का आयोजन होगा। सुबह 10 से रात नौ बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगी। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार-आत्मनिर्भरता से जोड़ना: श्रद्धा-खुशी

प्रेसवार्ता में आयोजक श्रद्धा पाहूजा और खुशी अग्रवाल ने बताया, प्रदर्शनी में साड़ियां, ज्वेलरी, हैंडमेड उत्पाद, बच्चों के खिलौने, फुटवियर, राखियां, रेजिन आर्ट, हैंड पेंटिंग्स, होम डेकोर और फूड स्टॉल सहित दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। बताया, प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

आर्थिक कमजोर महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे उत्पादों की बिक्री कर आर्थिक सशक्त बन सकें। बताया, संस्था जरूरतमंद महिलाओं की सहायता और निर्धन कन्याओं के विवाह में भी सहयोग करती है। कहा, इससे पहले गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, लखनऊ और पलिया समेत कई शहरों में उत्सव प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया जा चुका है।

Related to this topic: