Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सेना की बहादुरी का राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल गलत - दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में कही बड़ी बा

सेना की बहादुरी का राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल गलत - दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में कही बड़ी बात

सेना की बहादुरी का राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल गलत - दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में कही बड़ी बात

मध्यप्रदेश। सेना की बहादुरी का राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल गलत है - यह बात कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में कही है। वे यहां प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने दर्शन कर मीडिया से चर्चा की। ऑपरेशन सिन्दूर और संसद सत्र बुलाए जाने की मांग पर उनसे सवाल किये गए थे।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंदसौर के ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने पहलगाम की घटना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, " मैं 1962 पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। उस समय पांच सांसदों ने संसद की बैठक की मांग की। उनमें से एक अटल बिहारी वाजपेयी भी थे। मांग किए जाने पर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया। चर्चा तो होनी चाहिए। अगर राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा नहीं की जाएगी तो संसद है किस लिए।

"हम भारतीय सेना की बहादुरी भरी लड़ाई और आतंकवाद से लड़ने के लिए सरकार का समर्थन करने के लिए इस देश की एकता की सराहना करते हैं। जिस तरह से प्रिसाइज और टार्गेटेड अटैक किये गए और आतंकी मारे गए वह सराहनीय है लेकिन, इस मामले का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे के तौर पर किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।"

बता दें कि, विपक्ष द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की जा रही है। इस मांग पर सरकार का क्या निर्णय है यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर लॉन्च किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में भारत ने 100 से अधिक आतंकी मार गिराए थे।

Related to this topic: