Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Weather Alert Rain Hailstorm

यूपी में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम: बारिश-ओले का अलर्ट, आंधी-बिजली की भी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 40°C पार तापमान के बाद अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।


यूपी में भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम बारिश-ओले का अलर्ट आंधी-बिजली की भी चेतावनी

UP Weather News |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च की गर्मी ने जल्दी ही तेवर दिखा दिए हैं। कई शहरों में तापमान अचानक बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले 2–3 दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने रविवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सीजन में पहली बार 40°C पार

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया।
वहीं, झांसी में पारा 38.3°C और Orai में 37.8°C तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोग गमछे, टोपी और छाते का सहारा लेते नजर आए। कई जगह दोपहर में बाजार भी थोड़ा सुस्त दिखा।

कई जिलों में धुंध भी दिखी

गर्मी के बावजूद कुछ इलाकों में मौसम थोड़ा अलग नजर आया। गोरखपुर समेत करीब 10 जिलों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हल्की धुंध देखने को मिली। इसके साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं, जिससे मौसम में अजीब सा उतार-चढ़ाव महसूस हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आ रहा है।  इसके असर से 15 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगेंगे और कहीं-कहीं बारिश शुरू हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस बदलाव से दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और रात के समय हल्की ठंड का एहसास भी हो सकता है।

अगले 3 दिन का मौसम

15 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, 16 मार्च बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि 1 मार्च के दिन मौसम कुछ साफ हो सकता है, लेकिन बादल बने रहेंगे। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। अनुमान है कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में तापमान फिर तेजी से बढ़ सकता है और पारा 44°C के आसपास पहुंचने की संभावना है।

Related to this topic: